Advertisement

डंपर से टकराई तेज रफ्तार एक्सयूवी, परखच्चे उड़े

साले की मौत, जीजा गंभीर घायल, ड्राइव पर निकले थे

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। बड़नगर रोड रेलवे फाटक के आगे देर रात तेज रफ्तार कार सामने से आ रहे डंपर से टकरा गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। गैस कटर से काटकर उसमें बैठे युवकों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना में एक युवक की मृत्यु हुई, दूसरा गंभीर घायल है।

साबूखेड़ी विजयगंज मंडी निवासी वीरेन्द्र आंजना पिता संजय सिंह आंजना अपने जीजा तालोद निवासी अर्जुन पिता मोहनसिंह के साथ एक्सयूवी कार में बड़नगर से उज्जैन तरफ आ रहा था। तेज रफ्तार कार बड़नगर रोड रेलवे क्रॉसिंग के पहले सामने से आ रहे डंपर से टकराई और उसके परखच्चे उड़ गए।

Advertisement

Advertisement

सूचना मिलने पर चिंतामन थाना पुलिस यहां पहुंची तो देखा कार में दो युवक फंसे हुए हैं। उन्हें कार से निकालने के प्रयास शुरू हुए। गैस कटर से कार को काटकर दोनों को बाहर निकाला और चरक अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद वीरेन्द्र आंजना को मृत घोषित कर दिया, जबकि अर्जुन को गंभीर घायल होने पर परिजन प्राइवेट अस्पताल ले गए।

दोनों खेती करते थे

पुलिस ने दुर्घटना की सूचना घायलों के परिजनों को दी। वीरेंद्र के भाई धीरज आंजना ने बताया कि भाई व उसका जीजा खेती करते थे। दोनों बड़नगर से कहां जा रहे थे इसकी जानकारी नहीं है। संभवत: दोनों कार से ड्राइव पर निकले थे और दुर्घटनाग्रस्त हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

Related Articles

Write a review