तालाब की मिट्टी खेत में डालने को लेकर दो पक्षों में लट्ठ चले, चार घायल

उज्जैन। बीती रात तालाब की मिट्टी खेत में डालने को लेकर पानबिहार में दो पक्षों के बीच लट्ठ चले जिसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हुए हैं। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि अर्जुन पटेल निवासी शंकरपुर पानबिहार और अनिल बंजारा निवासी भेरूखेड़ा के गरोठ रोड़ पर खेत पास में हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उक्त लोग रात में तालाब से मिट्टी निकालकर अपने-अपने खेत में डाल रहे थे तभी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ जिसमें प्रकाश, अनिल व एक अन्य ने मिलकर मुकेश पिता बालूसिंह आंजना निवासी रनाहेड़ा चौकी, विक्रम पटेल, अर्जुन पटेल निवासी शंकरपुर को लट्ठ से पीटकर घायल कर दिया वहीं दूसरे पक्ष से प्रकाश पिता सवजी दायमा बंजारा निवासी भेरूखेड़ा मारपीट में घायल हुआ है।
इधर पप्पू चौहान पिता मोतीलाल चौहान निवासी विधायक नगर मक्सीरोड़ अपने दोस्त करण व अजय के साथ विक्रम नगर रेलवे स्टेशन के आगे से गुजर रहा था तभी अज्ञात बदमाशों ने बाइक रुकवाई और तीनों युवकों को पीटकर घायल कर दिया जिसकी रिपोर्ट नागझिरी थाने में दर्ज कराई गई है।









