Advertisement

बेगमबाग में ढाई साल के बच्चे को स्ट्रीट डॉग ने नोंचा

उज्जैन। स्ट्रीट डॉग के कारण सोमवार सुबह एक ढाई साल के मासूम की जान पर बन आई। शुक्र है मौके पर कई लोग मौजूद थे और बच्चे को स्ट्रीट डॉग के चंगुल से बचा लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

सोमवार सुबह करीब 8 बजे बेगम बाग निवासी शाहरुख का ढाई साल का बेटा शुभान घर के बाहर खेल रहा था। तभी अचानक स्ट्रीट डॉग ने उस पर हमला कर दिया और बच्चे का सिर अपने जबड़े में दबा लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बच्चे को बचाने के लिए स्ट्रीट डॉग पर काबू किया और कुछ देर बाद बच्चे को डॉग से बचा लिया। हमले में शुभान घायल हुआ है। जिला अस्पताल में उसका इलाज किया गया।

Advertisement

Related Articles

Write a review