डिप्रेशन में स्टूडेंट ने जहर खाकर दी जान

उज्जैन। डिप्रेशन के चलते छात्र ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि माखन पिता वासुदेव राठौर 16 वर्ष निवासी अरन्या देपालपुर 9वीं का छात्र था। 7 मार्च को उसका पेपर था जो बिगड़ गया। इसी को लेकर माखन ने जहर खाया। जिसकी अस्पताल में मृत्यु हो गई।
यात्रियों के मोबाइल चुराने वाली गैंग स्टेशन से पकड़ाई
उज्जैन। ट्रेनों में चढऩे व उतरने के दौरान भीड़ का फायदा उठाते हुए मोबाइल चोरी की वारदात करने वाली गैंग को जीआरपी की टीम ने गिरफ्तार कर चोरी के मोबाइल जब्त किए हैं।
पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से नीतिन पिता रामस्वरूप प्रजापति 19 वर्ष उसके बड़े भाई सोनू दोनों निवासी जबलपुर, स्वतंत्र पिता नंद प्रसाद सिलावट और वीरभगत पिता बादल निवासी विदिशा को पकड़कर थाने लाये और पूछताछ की जिसमें चारों ने मोबाइल चोरी की वारदातें कबूलीं। चारों बदमाशों ने चोरी के 4 मोबाइल भी बरामद हुए हैं।









