Advertisement

NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड

इंदौर में रहकर नीट की तैयारी कर रहे 20 वर्षीय छात्र ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र अपने किराए के कमरे से पूरे दिन बाहर नहीं निकला, जिसके बाद मकान मालिक ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे की तलाशी ली, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच जारी है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान योगेश डाबर (20) पुत्र मूलचंद डाबर के रूप में हुई है, जो खंडवा नाका क्षेत्र में किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रहा था। गुरुवार को योगेश के आत्महत्या करने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस ने योगेश का मोबाइल फोन जब्त किया है, जो लॉक अवस्था में है। फिलहाल मोबाइल से कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आत्महत्या के कारणों को लेकर हर पहलू से जांच की जा रही है।

Advertisement

मृतक के पिता मूलचंद डाबर ने बताया कि वे मूल रूप से बड़वानी जिले के रहने वाले हैं। वे एमपीईबी में कार्यरत हैं और खेती भी करते हैं। योगेश दो साल से इंदौर में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। परिवार से उसकी एक दिन पहले ही मोबाइल पर बातचीत हुई थी और उस दौरान किसी तरह की परेशानी की बात सामने नहीं आई थी।योगेश के साथ कमरे में उसका एक दोस्त भी रहता था, लेकिन वह कुछ दिन पहले अपने गांव गया हुआ था, जिससे घटना के समय योगेश कमरे में अकेला था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें