Advertisement

सिंहस्थ 2028 के लिए प्रयागराज कुंभ की तैयारियों का अध्ययन

मध्यप्रदेश के तीन विभागों के अधिकारियों का दल जाएगा इलाहाबाद: प्रारंभिक तौर पर प्लानिंग तय

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज . उज्जैन:अगले वर्ष इलाहाबाद (प्रयागराज) का कुंभ मेला 14 जनवरी, 2025 (पौष पूर्णिमा के दिन) से शुरू होकर 26 फरवरी, 2025 (महा शिवरात्रि के दिन) तक त्रिवेणी संगम पर आयोजित होने जा रहा है। इसे लेकर तैयारियां प्रारंभ हो चुकी है। उज्जैन में प्रयागराज कुंभ के तीन वर्ष बाद २०२८ में सिंहस्थ का आयोजन होगा। सिंहस्थ की कार्य योजना को बनाने के पहले प्रदेश सरकार के तीन प्रमुख विभागों के अधिकारियों का दल प्रयाग राज के तीन दौरे करेंगे।

सिंहस्थ की कार्ययोजना को लेकर प्रजेंटेशन हो चुका है। इसके बाद अब अफसरों की फील्ड विजिट पर वर्किंग तेज होगी। शुरुआत 28 मई से होने वाले प्रयागराज के दौरे से होने जा रही है। इस दौरे के लिए विभाग और अधिकारियों के नाम फाइनल हो गए हैं। यह भी तय कर दिया है कि सिंहस्थ के पूरे कामों की मॉनिटरिंग में कौन से विभाग और अफसर शामिल रहेंगे। उज्जैन में विभिन्न विभागों के राज्य स्तरीय अधिकारियों का दौरा कार्यक्रम भी तय हो गया है। इसके लिए नगरीय विकास और आवास विभाग को नोडल एजेंसी बनाया है, और एजेंसी ने उज्जैन में सैटेलाइट टाउन, अतिक्रमण हटाने, अखाड़ों के लिए जोनल प्लान तैयार करने और उज्जैन जिला प्रशासन द्वारा किए जाने वाले कामों की प्लानिंग तय कर दी है।

Advertisement

पीएमयू में रहेंगे 30 अफसर

सिंहस्थ तैयारियों के लिए सरकार ने प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग यूनिट (पीएमयू) बनाई है। इस में तीस सदस्यीय टीम होगी। इस टीम का काम सिंहस्थ की कार्ययोजना तैयार करना, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर किए जाने वाले कामों के लिए टेंडर मैनेजमेंट करना होगा। इसके साथ ही जो काम कराए जाएंगे उसका सुपरविजन यह टीम करेगी।

Advertisement

यह होगी जिम्मेदारी

इसके साथ ही प्रोजेक्ट मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम (पीएमआईएस) भी बनाया है जो सिंहस्थ 2028 की कार्य योजना के सम्पूर्ण आवश्यक कार्य करेगा। इसमें सुरक्षा, यातायात, साफ सफाई, जल सुविधा आदि के लिए वेब बेस्ड सॉल्यूशन तैयार करने की जिम्मेदारी शामिल है।

अवलोकन के लिए तीन दौरे

पहला दौरा: 28 मई से 31 मई तक होगी। इस विजिट टीम में मप्र सरकार के नगरीय विकास और आवास विभाग, जल संसाधन विभाग, गृह विभाग, लोक निर्माण विभाग के अफसरों के साथ संचालनालय नगरीय प्रशासन और विकास के अंतर्गत गठित सिंहस्थ सेल के चार अधिकारी शामिल होंगे।

दूसरा दौरा : लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, आयुष विभाग, धर्मस्व विभाग, सिंहस्थ सेल के चार अधिकारी शामिल रहेंगे। यह टीम 4 जून से 7 जून के बीच प्रयागराज का दौरा करेगी।

तीसरा दौरा: पर्यटन, संस्कृति और पुरातत्व विभाग, राजस्व विभाग, ऊर्जा विभाग, पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग, वन विभाग और पशुपालन विभाग शामिल हैं। यह टीम सबसे अंत में 11 जून से 14 जून के बीच प्रयागराज जाकर तैयारियों की जानकारी लेगी, और सिंहस्थ 2028 में इस पर अमल के लिए काम किया जाएगा।

Related Articles

Write a review