ससुरालवालों से परेशान हो सल्फास खाया, मौत

उज्जैन। पत्नी और ससुरालवालों से तंग आकर दामाद ने बीती रात सल्फास खा लिया जिससे उनकी मौत हो गई। उसने वॉट्सएप पर चैट में अपनी परेशानी बयां करते हुए रिश्तेदारों को चैट भेजी। मृतक का नाम मंगल पिता हरि माली (28) निवासी जयसिंहपुरा हालमुकाम चिंतामण है। वह प्रॉपर्टी का काम करता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
परिजनों ने बताया कि उसने ससुर पप्पू माली निवासी सांवराखेड़ी को 40-50 लाख रुपए महिदपुर में जमीन खरीदने के लिए दिए थे। उसने पत्नी को अपने घरवालों से रुपए मांगने को कहा था जिससे नाराज होकर पत्नी मायके चली गई थी। 9 जून को मंगल पत्नी को लेने ससुराल गया था जहां उसके साथ ससुरालवालों ने गाली-गलौच की। इससे चलते वह डिप्रेशन में था। शुक्रवार रात करीब 9 बजे उसने जहर खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई। शनिवार सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।









