Summer Holidays:स्कूली विद्यार्थियों के लिए गर्मी की छुट्टियां घोषित

शिक्षकों के लिए एक माह का अवकाश
Advertisement
शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए ग्रीष्मकालीन और त्योहारों के घोषित किए अवकाश।
अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:मध्य प्रदेश स्कूली शिक्षा विभाग ने गर्मी की छुट्टियों की घोषणा कर दी है। प्रदेश में विद्यार्थियों के लिए एक मई से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा।
Advertisement
वहीं शिक्षकों के लिए 1 माई से 31 मई तक अवकाश रहेगा। इसके साथ ही स्कूली शिक्षा विभाग ने इस वर्ष दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की घोषणा भी कर दी है। जिसमें 11 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक दशहरे का अवकाश रहेगा। 29 अक्टूबर से 3 नवंबर तक दीपावली का अवकाश रहेगा। वहीं 31 दिसंबर से 3 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा।

Advertisement









