Advertisement

मंत्री विजय शाह की गिरफ्तारी पर रोक जारी, Supreme Court ने SIT को दिया वक्त

कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के खिलाफ जांच कर रही एसआईटी ने आज सील बंद लिफाफे में स्टेटस रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में जमा करा दिया. सूत्रों के मुताबिक रिपोर्ट में कहा गया है कि जांच अभी शुरूआती दौर में है, इसलिए कुछ और वक्त चाहिए होगा.

Advertisement

SIT ने कहा कि बयानों के वीडियो भोपाल FSL को भेजे थे लेकिन संसाधन की कमी के चलते वापस आ गए. एक पत्रकार का मोबाइल CFSL को भेजा गया है. अभी तक 7 गवाहों के बयान हुए हैं. घटना से संबंधित वीडियो और मीडिया रिपोर्टस का अध्धयन किया गया है. मंत्री के माफी वाले बयान की भी जांच जारी है.

आज की सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने एसआईटी को जांच के लिए समय दे दिया. साथ ही, कहा कि विजय शाह की गिरफ्तारी पर रोक जारी रहेगी. बता दें कि मध्य प्रदेश के मोहन यादव सरकार में मंत्री विजय शाह ने ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी मीडिया के सामने रखने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान दिया था.

Advertisement

कोर्ट ने आज के अपने आदेश में दर्ज किया कि इस मामले में डीआईजी ने स्टेटस रिपोर्ट दाखिल किया था. इसमें कहा गया कि तीन आईपीएस अधिकारियों की एसआईटी गठित की गई है और 21 मई को जांच की गई. इस मामले में भाषण की स्क्रिप्ट तैयार की गई और मोबाइल फोन जब्त किया गया. गवाहों के बयान दर्ज किए गए. जांच प्रारंभिक चरण में है, समय मांगा गया है.

इस तरह, सुप्रीम कोर्ट ने एसआईटी को जांच के लिए समय दे दिया है. साथ नही कोर्ट ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में चल रही सुनवाई को बंद करने का आदेश दिया है. कोर्ट ने कहा कि एक ही मामले में समानांतर सुनवाई नही हो सकती है. अब इस मामले में अगली सुनवाई जुलाई के तीसरे सप्ताह में होगी.

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें