Advertisement

धार भोजशाला में ASI सर्वे का 34वां दिन

केंद्रीय पुरातत्व विभाग के अधीन धार की भोजशाला में वैज्ञानिक पद्धति से सर्वेक्षण चल रहा है। आज 34वें दिन एएसआई की टीम ने सुबह 8 बजे भोजशाला में प्रवेश किया। अब पूरे दिन टीम के सदस्य सर्वे के तहत अलग-अलग बिंदुओं पर काम करेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

बुधवार को एएसआई के 24 अधिकारी, कर्मचारी, 29 मजदूरों व पक्षकारों की मौजूदगी में सर्वे किया जा रहा है। पिछले दो दिनों से उत्तर और दक्षिण क्षेत्र में उत्खनन चल रहा हैं, जिसे ही आज आगे बढ़ाया जा रहा है।

वहीं कमाल मौलाना दरगाह परिसर में केमिकल ट्रीटमेंट के कार्य को भी गति मिलेगी। यहां शिलालेख की सफाई करने के साथ ही पेपर स्टांप पर उकेरने का काम चल रहा है। भोजशाला के गर्भगृह में स्तंभों की विशेष वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी की गई।

Advertisement

भोजशाला के मुख्य परिसर के साथ ही 50 मीटर के दायरे में आने वाले कई स्थलों का बारीकी से परीक्षण किया जाना अभी शेष है। कल भी टीम के सदस्यों ने इसी तरह से काम किया था। अब इन भाषाओं का अध्ययन किया जाएगा। बताया जा रहा हैं, कि टीम के सदस्य पहले इन स्तंभों व आकृतियों पर केमिकल का उपयोग करके उसे साफ कर रहे है।

टीम के सदस्यों करीब 8 अलग-अलग समूहों में बांटकर काम कर रहे हैं, क्योंकि अगले सोमवार 29 अप्रैल को कोर्ट में सुनवाई है। इसके पहले सर्वे का बेस तैयार किया जा रहा हैं, ताकि कार्य को लेकर समय बढ़ाने की मांग जो की गई हैं, उसमें कोर्ट के समक्ष अभी तक हुए कार्यों का लेखा जोखा पेश किया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें