Advertisement

छठी मंजिल से कूदी स्विमिंग कोच, मौत

इंदौर के राऊ इलाके के पलाश परिसर में बुधवार देर रात 33 वर्षीय स्विमिंग कोच निकिता कजरिया ने छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। निकिता पिछले 10 साल से लिव-इन पार्टनर असीम राजन के साथ रह रही थी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

Advertisement

जांच में फ्लैट में गैस सिलेंडर खुला मिला, जिससे अंदाजा है कि निकिता ने पहले आग लगाने की कोशिश की थी। बताया जा रहा है कि रात को दोनों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस दोस्तों और परिवार से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें