Notice: Undefined variable: _SESSION in /home/u937512882/domains/avnews.in/public_html/index.php on line 1
ताज समूह उज्जैन में होटल खोलने को तैयार
Monday, October 2, 2023
Homeउज्जैन समाचारताज समूह उज्जैन में होटल खोलने को तैयार

ताज समूह उज्जैन में होटल खोलने को तैयार

ताज समूह उज्जैन में होटल खोलने को तैयार

मप्र सरकार और टाटा ग्रुप के बीच हो रहा विचार

अक्षरविश्व प्रतिनिधि. उज्जैनमहाकाल मंदिर और महाकाल लोक दर्शन के लिए आने वाली भीड़ को देखते हुए मुंबई सहित देश विदेश में लग्जरी होटल चलाने वाला ताज समूह उज्जैन में शानदार होटल खोलने को तैयार है। प्रदेश की शिवराज सरकार और टाटा ग्रुप के बीच इसको लेकर चर्चा का दौर चल रहा है।

मध्यप्रदेश सरकार के उद्योग मंत्री राजवर्धन दत्तीगांव ने यह बात शनिवार को यूडीए अध्यक्ष श्याम बंसल के पदभार ग्रहण समारोह में भरे मंच से कही। उन्होंने कहा टाटा ग्रुप का ताज समूह उज्जैन में होटल खोलने के लिए इच्छुक है। महाकाल दर्शन और पर्यटन के लिए रोज करीब एक लाख लोगों का फुटफाल हो रहा है। ताज समूह ने इसके अध्ययन के बाद ही अपनी इच्छा जताई है।

इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से एक दौर की चर्चा हो चुकी है। ‘अक्षरविश्व’ से चर्चा करते हुए दत्तीगांव ने कहा अभी यह तय नहीं है कि होटल के लिए कितनी और कहां जमीन मांगी गई है, लेकिन यह मामला अभी सीएम स्तर पर है। ताज समूह का उज्जैन आने का रुझान ही महत्वपूर्ण है। इंदौर और उज्जैन के बीच तेजी से विकास हो रहा है। देश विदेश के लोग बड़ी संख्या में उज्जैन आ रहे हैं। इसलिए ताज समूह की होटल खुलने से विदेशी नागरिकों का आना भी बढ़ेगा।

वाह ताज! एक रूम 30 हजार का

मुंबई का होटल ताज भारत का सबसे प्रसिद्ध फाइव स्टार होटल है और देश की पहली ट्रेडमार्क बिल्डिंग भी।

होटल रूम के एक दिन का किराया 30 हजार है। किसी जमाने में यह 13 रुपए था। 

टाटा ग्रुप के जेआरडी टाटा ने इसे 1903 में बनवाया था।

जमशेद टाटा को ब्रिटेन की होटल में रूम गोरे न होने से नहीं मिला था। इसी कारण उन्होंने इसे बनाने का निर्णय लिया था। यह भारत का पहला ऐसा होटल था, जहां बिजली थी। अमेरिकी पंखे, तुर्की बाथरूम, जर्मन लिफ्ट के अलावा इंग्लिश बटलर हायर किए गए थे। 

भारत का पहला इंटरनेशनल डिस्कोथेक भी यहीं इसी होटल में था।

उज्जैन में रेडिसन होटल का चल रहा काम

महाकाल लोक खुलने के बाद उज्जैन में लग्जरी होटल तेजी से खुल रहे हैं। होटल रेडिसन नानाखेड़ा में अवंति हॉस्पिटल के पास बन रहा है। महाकाल मंदिर प्रबंध समिति और स्मार्ट सिटी योजना के तहत महाराजवाड़ा भवन को लग्जरी हेरिटेज होटल का रूप दिया जा रहा है, जहां शाही ठाठ की फीलिंग आएगी।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर