तपोभूमि मंदिर के चौकीदार और दसवीं के छात्र ने जहर खाया

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन इंदौर रोड़ स्थित तपोभूमि मंदिर के चौकीदार व बिनपुरा गांव में रहने वाले 10 वीं के छात्र ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है। पीरूलाल पिता भेरूलाल 60 वर्ष निवासी नया निनौरा इंदौर रोड़ स्थित तपोभूमि मंदिर में चौकीदार था। बुधवार सुबह 10 बजे उसने मंदिर में ही जहर खा लिया।
सूचना मिलने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर गये जहां रात 10 बजे तक उपचार के बाद पीरूलाल ने दम तोड़ दिया। उसके परिजनों ने बताया कि पीरूलाल ने किन कारणों के चलते जहर खाया इसकी जानकारी नहीं है।
इधर शुभम पिता गोकुल 17 वष निवासी बिनपुरा महिदपुर ने बुधवार सुबह 4 बजे जहर खा लिया। जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। उसके परिजनों ने बताया कि शुभम 10 वीं का छात्र था और उत्तीर्ण भी हुआ था। उसके पिता की 6 माह पहले मृत्यु हो गइ थी। एक-दो दिन से वह पिता के पास जाने की बातें परिजनों से कह रहा था।









