Advertisement

सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का टीजर रिलीज

एक घंटे में 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा फिल्म का टीजर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

बॉलीवुड  के अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म के टीजर को पहले एक घंटे में 4.4 मिलियन (40 लाख) से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। हालांकि इसी टीजर को यूट्यूब पर एक घंटे में सिर्फ 10 लाख लोगों ने ही देखा। ये टीजर सलमान खान के इंटाग्राम पेज पर और यूट्यूब दोनों पर रिलीज किया गया है। टीजर धमाकेदार है। इस पर कई यूजर कमेंट कर रहे हैं।

सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का टीजर रिलीज करते हुए कैप्शन में लिखा है ‘जो दिलों पर करता है राज वो आज कहलाता है सिकंदर’। वीडियो पर कई यूजर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है ‘लो भाई आ गया…बूम’। एक दूसरे यूजर ने लिखा है ‘भाई जान को आग लगाने के मूड में है।’ एक यूजर ने लिखा है कि ‘पाकिस्तान से प्यार, रोशनी और दुआएं।’

Advertisement

फिल्म के टीजर में देखा जा सकता है कि इसमें सलमान खान की जबरदस्त एंट्री होती है। वह गुंडों को मार रहे हैं। इसके साथ-साथ आवाज आती है ‘दादी ने नाम सिकंदर रखा था। दादा ने संजय और प्रजा ने राजा साहब’। इसके बाद दूसरी आवाज आती है, ‘अपने आप को बहुत बड़ा सिकंदर समझता है। इंसाफ दिलाएगा तू’? सलमान कहते हैं, ‘ इंसाफ नहीं, हिसाब करने आया हूं। कायदे में रहो फायदे में रहोगे’।

टीजर में सलमान खान दुश्मनों को सबक सिखा रहे हैं। इसके अलावा वह रश्मिका मंदाना से भी बात कर रहे हैं। टीजर में रश्मिका एक जगह सलमान से पूछती हैं कि ‘तुम्हारे दुश्मनों में तुम कितने पॉपुलर हो’। टीजर में एक झलक साउथ के एक्टर सत्यराज की दिखी है।

Advertisement

सलमान खान फिल्म ‘सिकंदर’ को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन एआर मुरुगदास कर रहे हैं जो एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। सलमान खान लगभग हर ईद पर अपनी नई फिल्म लाते हैं। ऐसे में इस ईद पर भी वह ‘सिकंदर’ फिल्म लेकर आए हैं।

Related Articles

Write a review