सखीपुरा में किशोर ने जहर खाया

उज्जैन। रविवार की शाम को सखीपुरा क्षेत्र में भी जहर खाने की घटना हुई है। यहां एक 17 वर्षीय किशोर ने जहर खाया है। रविवार शाम को सखीपुरा क्षेत्र के रहने वाले भरत (17) पिता प्रदीप को गंभीर स्थिति में चरक अस्पताल लाया गया। परिजनों के अनुसार भरत ने अज्ञात जहरीला पदार्थ खा लिया था। भरत की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया है। इस मामले में महाकाल थाना पुलिस जांच कर रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दरगाह मंडी क्षेत्र में युवती ने जहर खाया
उज्जैन। रविवार शाम दरगाह मंडी चौराहा निवासी युवती ने जहर खा लिया। अस्पताल में लड़की की हालत नाजुक बनी हुई है पुलिस मामले की जांच कर रही है। रविवार शाम को दरगाह मंडी चौराहा निवासी मुस्कान पिता विकास को उसके परिजन आनन-फानन में चरक अस्पताल लेकर पहुँचे। शुरुआती डॉक्टरी परीक्षण में मुस्कान द्वारा जहरीला पदार्थ खाने की पुष्टि हुई है। हालत चिंताजनक होने के कारण डॉक्टरों ने उसे तुरंत उपचार के लिए वार्ड में भर्ती कर लिया। इस संबंध में चिमनगंज थाना पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।









