Advertisement

नागझिरी से दताना तक फोरलेन के लिए 12.66 करोड़ रुपए का टेंडर…!

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। उज्जैन से देवास तक फोरलेन होने के बाद अब नागझिरी से दताना तक का बचा हिस्सा भी फोरलेन बनने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए 12.66 करोड़ रुपए का टेंडर जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अभी उज्जैन से देवास जाने वाले लोगों की बड़ी परेशानी यह है कि दताना गांव से सिंगल रोड है। इससे ट्रैफिक जाम के हालात बनते हैं और दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।

 

फोरलेन चंदेसरी गांव के पास से तपोभूमि की ओर मुड़ जाता है। इस कारण देवास से उज्जैन आते समय आधा रोड फोरलेन और बाकी का रोड सिंगल ही है। सूत्रों के अनुसार विभाग एक किलोमीटर का यह काम करेगा। इसके लिए 1266.52 लाख रुपए की एनआईटी तैयार की गई है।

Advertisement

जल्द ही इसके लिए टेंडर जारी कर दिया जाएगा। टेंडर खुलने के बाद निर्माण ठेका दिया जाएगा। नागझिरी से दताना तक 1.70 किमी का रोड पीडब्ल्यूडी द्वारा तैयार किया जाएगा। इसकी डीपीआर तैयार हो गई है। पीडब्ल्यूडी द्वारा आज इसकी एनआईटी मुख्य अभियंता कार्यालय भेजी जा सकती है। जल्द ही इसे हरी झंडी मिलने की उम्मीद है।

Advertisement

Related Articles