की-पेड मोबाइल वाले पसोपेश में, डेस्कटॉप पर लगा सकेंगे अटेंडेंस, सीसीटीवी से रहेगी नजऱ
अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन उज्जैन नगर निगम के अफसरों और कर्मचारियों की हाजिरी अब रोज मध्यप्रदेश सरकार के सार्थक मोबाइल एप्लिकेशन पर करना लागू कर दिया गया है, लेकिन दूसरा पहलू यह है कि अधिकतर कर्मचारियों के पास की पेड मोबाइल है। ऐसे कर्मचारी डेस्कटॉप पर अटेंडेंस दे सकेंगे। सीसीटीवी कैमरों से मॉनिटरिंग होगी।
नगर निगम उज्जैन में मोबाइल एप से हाजिरी दर्ज करने का आदेश आयुक्त रौशन कुमार सिंह ने जारी कर दिया है और सोमवार 19 जून से ही इसे लागू भी कर दिया गया है, लेकिन पूरी तरह अमल में आने में एक हफ्ता लगने की संभावना है। इसके तहत अब अफसरों और कर्मचारियों को सुबह 10 बजे और दफ्तर से जाते समय सार्थक मोबाइल एप पर हाजिरी दर्ज करना होगी। दूसरा पहलू यह है कि अभी कई कर्मचारियों के पास की पेड मोबाइल है। इस कारण दिक्कतें आएंगी। निगम के अधिकतर डेस्कटॉप भी खराब हो चुके हैं। इसके लिए अभी सभी को ट्रेनिंग भी दी जाना है।
हाईटेक अटेंडेंस के तीन स्टेप बाकी…
1.निगम के सभी विभागों की नियंत्रण आईडी बनाई जा रही।
2.नियंत्रण आईडी के जरिए अधिनस्थ कर्मचारियों का रजिस्ट्रेशन।
3.नियंत्रण आईडी के जरिए अधिनस्थ कर्मचारियों का रजिस्ट्रेशन।
सभी कर्मचारियों की इसके लिए अभी ट्रेनिंग होगी
शासन के मोबाइल एप सार्थक के माध्यम से अटेंडेंस का आदेश जारी कर दिया है। जिन कर्मचारियों के पास की पेड मोबाइल हैं, उनके लिए डेस्कटॉप रखे जाएंगे। सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। इसमें कुछ समय लगेगा।
रोशनकुमार सिंह, आयुक्त नगर निगम