इंदौर से आ रहे युवकों की बाइक पुलिया से नीचे गिरी

उज्जैन भगवान महाकाल के दर्शन करने आ रहे थे, एक युवक की मौत, दूसरा घायल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
उज्जैन। इंदौर से बाइक पर उज्जैन दर्शन करने आ रहे युवकों की बाइक इंदौर रोड़ पर निर्माणाधीन पुलिया से गिर गई। दुर्घटना में एक युवक की मृत्यु हो गई। दूसरे का अस्पताल में उपचार जारी है।
रावखेड़ी शिप्रा निवासी 20 वर्षीय अनिल पिता भीमसिंह मकवाना अपने दोस्त डाबली मांगल्या निवासी अमृतलाल पिता कन्हैयालाल के साथ बाइक से उज्जैन दर्शन करने आ रहा था। उनकी बाइक रामवासा चौकी के पास निर्माणाधीन पुलिया से नीचे जा गिरी। घायल युवकों को राहगिरों ने एम्बुलेंस से चरक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने उनके परिजन को सूचना दी। अस्पताल में उपचार के दौरान अमृतलाल की मृत्यु हो गई जबकि अनिल का प्राइवेट अस्पताल में उपचार जारी है। परिजन ने बताया कि दोनों युवक हम्माली करते थे। वह उज्जैन दर्शन करने आ रहे थे तभी दुर्घटना हुई।
शराब वाहन चालक ने दंपत्ति को टक्कर मारी
गंगा नगर निवासी अभिषेक उसकी पत्नी आरती के साथ रिश्तेदार से मिलकर रात 11.30 बजे आगर नाका होते हुए घर लौट रहा था तभी चौराहे पर सामने से आ रही शराबी वाहन चालक ने उनकी एक्टिवा में टक्कर मार दी। दुर्घटना में दंपत्ति घायल हो गए जिन्हें चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया।









