बालक को बदमाशों ने चाकू मारे

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:एकता नगर में रहने वाला बालक मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता है। सोमवार दोपहर वह अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से ग्राहक का मोबाइल देने जा रहा था तभी हीरामिल रोड़ दरगाह के पास दो बदमाशों ने उसे रोककर चाकू मारे और भाग गये। देवासगेट पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।
हिमांशु पिता दुर्गाप्रसाद रायकवार 17 वर्ष निवासी एकता नगर ने बताया कि वह मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता है। ग्राहक का मोबाइल सुधारने के बाद से वापस देने ढांचा भवन दोस्तों के साथ जा रहा था तभी हीरामिल की चाल दरगाह के पास दो युवकों ने उन्हें रोका और घूरने की बात कहते हुए चाकू से हमला कर दिया। चाकू देखकर उसके दोस्त रोहित और यश मौके से भाग गये। घायल हिमांशु को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। उसने बताया कि दोनों बदमाशों के नाम पते नहीं जानता हूं, सामने आने पर पहचान सकता हूं। उक्त बदमाश संभवत: मोबाइल छीनने के मकसद से आये थे।
ट्रक ने कार को मारी टक्कर, एक घायल
उज्जैन। इंजीनियरिंग तिराहे पर बीती रात ट्रक चालक ने कार को टक्कर मार दी जिससे कार चालक घायल हो गया। नानाखेड़ा पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।पुलिस ने बताया कि राजबिहारी पिता श्यामबिहारी खरे (34) निवासी मेपलवुड निपानिया इंदौर कार से ससुराल जा रहा था तभी इंजीनियरिंग कॉलेज तिराहा पर ट्रक एमपी 09 एचएच 5080 के चालक ने टक्कर मार दी जिससे राजबिहारी घायल हो गया। इसी प्रकार अशोक कुमार पिता संतरामदास खियानी 70 वर्ष निवासी संतराम सिंधी कॉलोनी की बाइक को तारामंडल मेनगेट के सामने कार क्रमांक एमपी 13 सीई 0570 के चालक ने टक्कर मारकर घायल किया। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज किया है।









