Advertisement

कार ने सांड को टक्कर मारी फिर बिजली के खंभे में घुसी

कोठी रोड पर अलसुबह रफ्तार का कहर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। कोठी रोड पर सोमवार अलसुबह मॉर्निंग वॉक के लिए आने वाले लोगों में उस वक्त दहशत मच गई जब रफ्तार में दौड़ती कार ने सडक़ पर खड़े सांड को जोरदार टक्कर मार दी जिससे सांड उछलकर गिरा और उसकी मौत हो गई। इसके बाद कार बिजली के खंभे में जा घुसी जिससे उसका अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया और पोल भी टेड़ा हो गया।

मामला सुबह 5 बजे अटल अनुभूति उद्यान के नजदीक हुआ। यहां लोग मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इसी बीच नीले रंग की बलेनो क्रमांक एमपी 13 ce 9777 को दो लोग दौड़ाते हुए अटल अनुभूति उद्यान के नजदीक पहुंचे। उन्होंने सडक़ पर खड़े सांड को खतरनाक टक्कर मारी जिससे सांड उछलकर गिरा और वहीं उसकी मौत हो गई। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे लगे बिजली के पोल में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गई और पोल भी झुक गया। कार सवार दो लोगों को एयरबैग खुलने से मामूली चोट आई है।

Advertisement

View this post on Instagram

Advertisement

A post shared by AKSHAR VISHWAUJJAIN (@aksharvishwaujjain)

वे उतरकर भाग निकले लेकिन हादसा देख जब लोग कार के पास पहुंचे तो उसमें शराब की बोतलें और ग्लास पड़े हुए थे। इसके बाद ना तो घायल जिला अस्पताल पहुंचे और ना ही कोई माधव नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने पहुंचा। लिहाजा खबर लिखे जाने तक कार घटनास्थल पर ही थी।

मॉर्निंग वॉक करने आने वालों में डर
मॉर्निंग वॉक कर रहे अनिमेष सिंह ने बताया कि आए दिन कोठी रोड पर बाइकर्स और कार सवार तेज रफ्तार में वाहन चलाते हैं। पुलिस कार्रवाई के बाद फिर हालात वैसे ही हो जाते हैं। यहां पहले भी हादसे हुए हैं जिसमें कई लोग अस्पताल पहुंच चुके हैं। गनीमत रही कि आज कार जब सांड को टक्कर मारकर पोल में घुसी तक वहां कोई नहीं था वरना उसकी भी जान जा सकती थी।

Related Articles

Write a review