Advertisement

उज्जैन में लगेगी घड़ी भोपाल में हो रहा ट्रॉयल

उज्जैन। जीवाजी वेधशाला परिसर में लगने वाली विश्व की पहली वैदिक घड़ी का भोपाल में ट्रॉयल हो रहा है। वैदिक घड़ी का लोकार्पण 1 मार्च को होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में यह कार्यक्रम होगा। वैदिक घड़ी में सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त और कुल 24 घंटे का जो समय है उसको वैदिक परंपरा अनुसार दर्शाया जाएगा।

Advertisement

घड़ी के ग्राफिक्स भोपाल की एक संस्था ने तैयार किए हैं। इसमें 12 ज्योतिर्लिंग, श्रीराम मंदिर और कैलाश मानसरोवर को दर्शाया गया है। इसकी एप्प और घड़ी सूर्योदय-सूर्यास्त, सूर्य-चन्द्र ग्रहण, पंचाग, मौसम से जुड़ी जानकारी और कब कैसा रहेगा यह भी बताएगी। घड़ी में घंटे, मिनट और सेकंड वाली सुई भी रहेगी।

टॉवर पर एक टेलिस्कोप होगा, जो खगोलीय घटनाओं का नजारा दिखाएगा। इंटरनेट और जीपीएस से जुड़ी इस घड़ी का कहीं भी उपयोग किया जा सकेगा। जीवाजी वेधशाला परिसर में टॉवर पर 10 फीट चौड़ी और इतनी ही लंबी स्क्रीन लगाई जाएगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें