Advertisement

ठंड ने पकड़ी रफ्तार, सीजन की सबसे सर्द रात में तापमान 9.5 डिग्री पर पहुंचा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। नवंबर के तीसरे सप्ताह में ठंड के तेवर तीखे हो चले हैं। बीती रात इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। न्यूनतम तापमान दूसरी बार घटकर सिंगल डिजिट में पहुंच गया। बीती रात वेधशाला में 9.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। 17 नवंबर को ही पारा 9.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। रात के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट आई है और यह सामान्य तापमान 30 डिग्री से ढाई डिग्री कम 27.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवा राजस्थान से आते हुए और ठंडी हो रही है, इस वजह से कंपकंपी वाली ठंड महसूस हो रही है। इसका असर सुबह और रात के समय ज्यादा देखा जा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

नवंबर के अंत में बन सकती है कोल्ड-डे की स्थिति
नवंबर के अंतिम सप्ताह में शहर में कोल्ड-डे होने के आसार है। दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम और रात का पारा 10 डिग्री से कम होने पर कोल्ड डे माना जाता है। फिलहाल दिन का तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री और रात का 2.5  डिग्री कम चल रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि नवंबर के अंत में कोल्ड-डे की स्थिति बन सकती है।

बदले हुए टाइम पर स्कूल पहुंचे बच्चे
तेज ठंड को देखते हुए कलेक्टर रौशनकुमार सिंह के आदेश पर जिला शिक्षा विभाग ने कक्षा आठवीं तक के स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया। अब यह स्कूल सुबह 9 से शाम 4 बजे तक लगेंगे। बुधवार को स्कूली बसें और परिवहन वाहन इसी समय के अनुसार बच्चों को लेने पहुंचे। कड़ाके की ठंड में स्कूल देरी से शुरू होने पर बच्चों और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली।

Advertisement

पांच दिन का तापमान

तारीख न्यूनतम अधिकतम
12 नवंबर 11.3 29.2
13 नवंबर 10.7 30.0
14 नवंबर 11.8 29.0
15 नवंबर 11.7 28.0
16 नवंबर 10.5 27.7
17 नवंबर 9.6 28.0
18 नवंबर 11.0 27.5
19 नवंबर 9.5

 

Advertisement

पांच साल में नवंबर का न्यूनतम तापमान

तारीख न्यूनतम
22 नवंबर 2020 11.0
23 नवंबर 2021 12.5
26 नवंबर 2022 10.0
23 नवंबर 2023 13.7
23 नवंबर 2024 11.2

 

नवंबर का न्यूनतम अधिकतम तापमान

तारीख अधिकतम
21 नवंबर 2020 23.5
30 नवंबर 2021 25.5
21 नवंबर 2022 27.3
27 नवंबर 2023 21.5
30 नवंबर 2024 25.5

Related Articles

Write a review