गंगोत्री के कपाट बंद, केदारनाथ और यमुनोत्री के कल बंद होंगे

उत्तरकाशी, एजेंसी। गंगोत्री धाम के कपाट बुधवार को अन्नकूट के पावन पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। केदारनाथ धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट 23 अक्तूबर को भैयादूज के अवसर पर बंद होंगे।
श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति व तीर्थ पुरोहितों ने गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की तैयारी बीती रात से ही शुरू कर दी थी। बुधवार को
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट पर्व पर अभिजीत मुहूर्त में सुबह 11 बजकर 36 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शन के बाद बंद किए गए। उसके बाद मां गंगा की विग्रह डोली भोगमूर्ति, आर्मी बैंड और स्थानीय वाद्य यंत्रों के साथ शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव के लिए रवाना हुई। डोली रात्रि विश्राम मुखबा गांव से करीब दो किलोमीटर पहले मार्कडेंय मंदिर में करेगी और अगले दिन 23 अक्टूबर के मुखबा गांव पहुंचेगी। जहां आगामी शीतकाल के 6 माह तक श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन कर पाएंगे।
वहीं दूसरी ओर यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज पर्व पर गुरुवार 23 अक्टूबर को विधि-विधान धन लग्न अमृत बेला पर दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। इसके बाद अगले 6 माह शीतकाल में मां यमुना के दर्शन उनके मायके खरसाली गांव में स्थित यमुना मंदिर में होंगे।










