Advertisement

हिंदू पंचायत की दो टूक, लव जिहादियों के मकान तो तोडऩा ही पड़ेंगे, वरना आंदोलन

उज्जैन। बिछड़ौद में हुए लव जिहाद कांड का ज्वर अभी कम नहीं हुआ है। भीतर ही भीतर आग सुलग रही है। हिंदुवादी संगठन अब तक चुप बैठे थे, लेकिन अब एक बार पुन: आरोपियों के मकान तोडऩे को लेकर ग्रामीण उत्तेजित हो गए हैं। गांव में हुई पंचायत में प्रशासन को साफ संदेश दिया है कि आरोपियों के मकान तोडऩा पड़ेंगे वरना लोग सडक़ पर उतर आएंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

गांव के पंचमुख हनुमान मंदिर परिसर में एक खास हिंदू पंचायत का आयोजन किया गया। यह पंचायत पिछले दिनों हुई लव जिहाद की घटना के मद्देनजर बुलाई गई थी। इस पंचायत में 22 गांवों के लोगों ने हिस्सा लिया। इसमें महिला सुरक्षा और सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा की गई। मुख्य वक्ता भारती ठाकुर और हिंदू जागरण मंच के प्रांत संगठक मोहित सेंगर ने हिंदू एकता पर जोर दिया।

विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री विष्णु और बिछड़ौद के सरपंच मुकेश चांदना विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे। हिंदू जागरण मंच की प्रांत कार्यकारिणी सदस्य नीलू चौहान ने बताया कि प्रशासन ने आरोपियों के घर तोडऩे का आश्वासन दिया है।पंचायत में यह चेतावनी दी गई कि अगर 20 मई तक आरोपियों के मकान नहीं तोड़े गए तो हिंदू समाज आंदोलन करेगा।

Advertisement

उन्हेल भागने वाले थे

इधर, पुलिस ने लव जिहाद कांड के आरोपी अल्ताफ और मुश्ताक को पुलिस ने पकड़ लिया है। कांड के सरगना फरमान मंसूरी आज तक की रिमांड पर था। पुलिस आज उसे दोपहर बाद न्यायालय में पेश करेगी। पुलिस टीम ने फरमान से कांड के संबंध में कई राज उगलवाए हैं लेकिन अभी खुलासा नहीं किया है। पुलिस ने बताया कि अल्ताफ और मुश्ताक पुलिस से बचने के लिए अपने ठिकाने बदल रहे थे। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देश पर इन्हें पकडऩे के लिए तीन टीमें बनाई गई थी।

Advertisement

मुखबिर से सूचना मिली थी कि यह दोनों आरोपी भैरवगढ़ क्षेत्र में देखे गए हैं। डीएसपी भरतसिंह यादव के नेतृत्व में बनाई गई टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर जाल बिछाया। भैरवगढ़ से उन्हेल के रास्ते पर दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस ने इन दोनों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। जब इनसे वहीं पर पूछताछ की गई तो एक ने अपना नाम अल्ताफ और दूसरे ने मुश्ताक बताया। तत्काल यह सूचना पुलिस विभाग के वरिष्ठ आधिकारियों को दी गई। कारण यह था कि इन आरोपियों पर १०-१० हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने बताया कि इन दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

Related Articles

Write a review