पुलिस को देख भाग रहा चाकूबाज का पैर टूटा

महाकाल अन्नक्षेत्र के सामने सवारी के विवाद में ऑटो चालक को मारे थे चाकू
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उज्जैन। शहर में बढ़ती गुंडागर्दी, चाकूबाजी की वारदातों के बाद पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ शुरू की है। शुक्रवार को एक चाकूबाज को पकडऩे के लिए पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर भागने में चाकूबाज पैर तुड़वा बैठा।
टीआई एन.एस. परिहार ने बताया कि तीन दिन पहले महाकाल अन्नक्षेत्र के सामने उज्जैनिया के रहने वाले युवक पर रेहान नामक युवक ने चाकू से हमला किया था। दोनों के बीच सवारी को लेकर विवाद हुआ था।
मामले में केस दर्ज कर रेहान की तलाश शुरू की। मुखबिर से सूचना मिली कि वह बडऩगर रोड भेरूपुरा क्षेत्र में है। पुलिस टीम ने उसकी घेराबंदी की। पुलिस को देखकर उसने दौड़ लगा दी। पुलिस उसका पीछा कर ही रही थी कि वह गड्ढे में गिर गया। उसके पैर में गंभीर चोट आई। पुलिस ने घायल चाकूबाज को चरक अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।









