Advertisement

खुलासा… साधु के वेश में परिवार के साथ लूटपाट करने वाले पालखंदा से गिरफ्तार

दो सोने की अंगूठी, 5 हजार नकद और कार जब्त, शाजापुर में भी दिया वारदात को अंजाम

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। पंवासा थाना क्षेत्र के नीमनवासा मोड़ पर कार से इंदौर जा रहे परिवार को रोककर उनसे जेवर, कैश और कार लेकर लूटने वाले सात साधु वेशधारियों को नरवर पुलिस ने नागझिरी ओर पंवासा पुलिस की मदद से धरदबोचा है। उनके पास से सोने की दो अंगूठी, 5 हजार रुपए और कार जब्त की गई है। मंगलवार शाम को पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी ने इसका खुलासा किया। इससे पहले उन्होंने शाजापुर और फिर घट्टिया थाना क्षेत्र के जैथल में भी इसी तरह से वारदात की थी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया भैरवगढ़ क्षेत्र के ग्राम कालियादेह निवासी मंसूर पिता बहादुर अली पटेल (41) अपनी पत्नी हिना बी और दो बच्चों के साथ के्रटा कार से कालियादेह से होते हुए इंदौर जा रहे थे। मंगलवार सुबह करीब 11.30 बजे पंवासा ओवरब्रिज को पार करने के बाद नीमनवासा मोड़ पर अचानक 7 व्यक्ति जिसमें से 4 साधु के वेश में थे, कार के सामने आ गए। भभूत लगाए, लंगोटी पहने साधुओं ने कार को घेरा और कहा कि रुपए और जेवर दे दो, नहीं तो भस्म कर देंगे। सभी ने मंसूर अली और उनकी पत्नी हिना बी के साथ मारपीट करते हुए सोने की दो अंगूठी, 5 हजार रु. लूट लिए और अर्टिगा कार क्र. डीएल 2सी एएक्स 9959 में बैठकर फरार हो गए। वारदात से घबराए फरियादी ने पंवासा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Advertisement

कंट्रोल रूम को संदेश, फिर एक्शन में आई पुलिस
घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों और कंट्रोल रूम पर सूचना दी गई। पुलिस एक्शन में आई और चैकिंग शुरू की। इसी बीच नरवर पुलिस को देवास रोड पर पालखंदा चैकिंग पॉइंट पर सिल्वर अर्टिगा कार आती दिखाई जिसे नागझिरी और पंवासा पुलिस की मदद से घेराबंदी कर सातों आरोपियों को धरदबोचा।

यह आरोपी आए गिरफ्त में
गिरफ्तार आरोपियों में अली पिता धर्मवीर नाथ (20) निवासी करनाल, हरियाणा, मगन पिता दिलीप नाथ (19) निवासी नजफगढ़, दिल्ली, अरुण पिता मीणा नाथ (25) निवासी सोनीपत, हरियाणा, राजेश पिता ऋषिपाल नाथ (41) नजफगढ़, दिल्ली, रूमाल पिता फूल नाथ (60) निवासी बसंत कुंज, दिल्ली, बिरजू पिता मिश्री नाथ (45) निवासी मुखर्जी नगर, दिल्ली, राकेश कुमार पिता सुरेंद्र सिंह (45) निवासी साहिबाबाद, दिल्ली शामिल हैं।

Advertisement

शाजापुर में भी ऐसे ही वारदात की
पूछताछ में आरोपियों ने इसी तरह की वारदात शाजापुर में भी करना स्वीकार किया है। उन्होंने मंगलवार को शाजापुर में भैरव डूंगरी के पास एक परिवार की कार को रोका और पूजा का बहाना बनाकर कार में बैठी महिला को आशीर्वाद देने का ढोंग कर सोने के आभूषण छीन लिए। विरोध करने पर उन्होंने परिवार को धमकाया और कार से उज्जैन की ओर फरार हो गए। इसकी सूचना शाजापुर पुलिस ने उज्जैन कंट्रोल रूम को दी। इसके अलावा घट्टिया थाने के जैथल में भी वारदात की। इधर, जांच में पता चला कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। इसमें से बिरजू नाथ के खिलाफ दिल्ली वेस्ट के मोतीनगर थाना और अली नाथ के खिलाफ हरियाणा के करनाल थाने में पहले से प्रकरण दर्ज हैं।

Related Articles

Write a review