Advertisement

सांसद बोले-इतनी लंबी बैठक में भोजन ही रख लेते…?

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

विधायक बोले-स्मार्ट सिटी की बात करते हो और कचरा प्लांट हटा नहीं रहे

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक शनिवार को इतनी देर तक चली कि आखिर में सांसद अनिल फिरोजिया खुद बोल पड़े कि इतनी लंबी बैठक में भोजन ही रख लेते। शहर के कचरा प्लांट को लेकर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा का दर्द और गुस्सा दोनों छलक पड़े। इसको लेकर उनकी महापौर और अधिकारियों से भी बहस हुई।

Advertisement

यह बैठक शनिवार को करीब सात घंटे चली। इसमें विधायक कालूहेड़ा उस समय बिफर गए जब स्मार्ट सिटी के कचरा स्टेशन का मुद्दा उठा। उन्होंने अधिकारियों से कहा एमआर फाइव पर बने कचरा स्टेशन का स्थान बदला जाना चाहिए। बोले, जिन लोगों ने चुनाव जिताकर मुझे विधायक बनाया, उनकी ही मांग पूरी नहीं कर पा रहा। महापौर मुकेश टटवाल ने निगम का पक्ष लिया। इस पर विधायक और महापौर के बीच भी हल्की बहस हुई।

सांसद के सवाल, अफसर बेबस, विधायक ने दिया अच्छा सुझाव…

Advertisement

सांसद फिरोजिया ने कहा कि उज्जैन विकास प्राधिकरण टेंडर और लॉटरी से मकान और प्लॉट क्यों देता है। इस सवाल पर अधिकारी बेबस हो गए क्योंकि सरकार के निर्देश पर ही टेंडर और लॉटरी से प्रॉपर्टी बेचने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में सरकार की बात मानें या जनप्रतिनिधियों की। बहरहाल विधायक कालुहेड़ा ने सुझाव दिया कि प्राधिकरण गरीबों के लिए अलग से कॉलोनी डेवलप करे।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें