श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या घटी

झुलसाने वाली गर्मी का असर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
उज्जैन। इन दिनों चिलचिलाती गर्मी के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है, वहीं इसका असर १२ ज्योतिर्लिंगों में से एक भगवान महाकाल के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं पर भी पड़ा है। इसके कारण इनकी संख्या में कमी आई है। मंगलवार को आम दिनों की अपेक्षा मंदिर परिसर सूना-सूना नजर आया। स्थिति यह रही कि कार्तिकेय और गणेश मंडपम् में भी दर्शनार्थियों की संख्या बेहद कम रही जिससे उन्हें आसानी से दर्शन होते रहे। दरअसल, भगवान महाकाल के दर्शन के लिए मप्र ही नहीं देशभर के विभिन्न राज्यों से बड़ी तादाद में श्रद्धालु आते हैं। इनमें गुजरात, यूपी, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, हरियाणा आदि राज्यों के दर्शनार्थी ज्यादा होते हैं। अभी प्रचंड गर्मी का दौर चल रहा है। ऐसे में मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भी गिरावट आई है।
वीकेंड मेें बढ़ती है भीड़: आम दिनों में श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शनार्थी की संख्या काफी ज्यादा होती है लेकिन वर्तमान में भीषण गर्मी को देखते हुए इसमें कमी आई है। अब केवल वीकेंड पर ही श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि नजर आती है।









