Advertisement

नीलकंठ द्वार से महाकाल चौराहा तक रोड 11 करोड़ में होगी फोरलेन

हरसिद्धि पाल से रामघाट तक की रोड भी होगी चौड़ी, टेंडर जारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

सांदीपनि चौराहा से उदयन मार्ग तक फोरलेन होगी रोड

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। आने वाले सिंहस्थ 2028 के लिए महाकाल मंदिर क्षेत्र और शिप्रा नदी को जोडऩे वाली सड़कों के चौड़ीकरण की तैयारी शुरू हो गई है। नीलकंठ द्वार से महाकाल चौराहा और हरसिद्धि पाल से रामघाट तक की दो सड़कों के चौड़ीकरण के टेंडर जारी हो गए हैं, जबकि फ्रीगंज क्षेत्र में सांदीपनि चौराहा से उदयन मार्ग तक सड़क को फोरलेन करने का काम अगले हफ्ते में शुरू हो जाएगा।

Advertisement

सिंहस्थ में इस बार 30 से 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इस कारण सरकार का फोकस सड़कों के चौड़ीकरण पर ज्यादा है। इसी क्रम में महाकाल मंदिर के सामने नीलकंठ द्वार से महाकाल चौराहा तक करीब 400 मीटर लंबी रोड को अब 24 मीटर यानी 78 फीट चौड़ी की जाएगी। इसके लिए नगर निगम ने 11.84 करोड़ रुपए का टेंडर जारी कर दिया है। यह सिक्स लेन जैसी दिखाई देगी। बीच में डिवाइडर भी बनाया जाएगा। हालांकि यह सिक्स लेन नहीं होगी।

मास्टर प्लान के अनुसार इसे 24 मीटर किया जाएगा। यह फोरलेन नीलकंठ द्वार से शुरू होगा और गुदरी चौराहा रोड तक होगा। इस चौराहे पर एक रोड महाकाल मंदिर, दूसरी गुदरी चौराहा और तीसरी तोपखाना रोड जुड़ती है। टेंडर खुलने के बाद एजेंसी तय होगी। उल्लेखनीय है कि नीलकंठ द्वार तक रोड सिक्स लेन बनाने का काम एमपीआरडीसी द्वारा किया जा रहा है। सिंहस्थ में इस रोड पर ट्रैफिक का दबाव ज्यादा रहेगा। इस कारण नीलकंठ द्वार से महाकाल चौराहे तक की रोड को चौड़ीकरण में शामिल किया गया है।

Advertisement

हरसिद्धि पाल से रामघाट तक चौड़ी होगी रोड
हरसिद्धि पाल से रामघाट तक 300 मीटर लंबी रोड को करीब 50 फीट (15 मीटर) चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए 4.68 करोड़ रुपए का टेंडर लगाया गया है।

उदयन मार्ग तक 15 करोड़ में बनेगा फोरलेन
सांदीपनि चौराहा से उदयन मार्ग तक फोरलेन का ठेका नगर निगम ने 15 करोड़ में दिया है। इसे वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है। चौड़ीकरण के निशान भी लगा दिए गए हैं।

कई मकान और होटलों पर संकट
महाकाल चौराहा से नीलकंठ द्वार तक रोड चौड़ीकरण में कई मकान और होटलें दायरे में आएंगे। इनको निगम द्वारा
हटाया जाएगा। इसके लिए सर्वे हो गया है। एजेंसी तय होने के बाद स्थिति साफ होगी। इससे होटल संचालकों में हलचल शुरू हो गई है।

Related Articles

Write a review