Advertisement

लुटेरे दूल्हे ने पुणे में भी बनाया था शिकार

विधि-विधान से शादी की, विश्वास जीता और ठग लिए 10 लाख से ज्यादा, पुणे के कोथरुड़ थाने में प्रकरण दर्ज

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। लुटेरे दूल्हे ने उज्जैन, बडऩगर के अलावा पुणे में भी महिला को शिकार बनाया था। उसने वैवाहिक वेबसाइट से ही महिला से पहचान की, फिर विधि-विधान से शादी की और उसके बाद उसका विश्वास जीतकर आर्थिक कठिनाई का हवाला देते हुए १० लाख रुपए से ज्यादा ठग लिए। बडऩगर पुलिस ने महिला की वीसी के माध्यम से काउंसलिंग करवाई जिसके बाद पीडि़ता ने पुणे कोथरुड़ थाने में प्रकरण दर्ज करवाया। दरअसल, इंदौर के पिपलियाहाना निवासी लुटेरे दूल्हे सचिन पिता सुरेश जगताप से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर बडऩगर पुलिस ने पुणे निवासी ४४ वर्षीय महिला की पहचान की थी। इसके बाद वीडियो कॉन्फ्रेेंसिंग के माध्यम से उसकी काउंसलिंग करवाई और कानून पर विश्वास दिलाते हुए आरोपी सचिन जगताप के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रोत्साहित किया। इसके लिए बडऩगर पुलिस ने पुणे पुलिस से भी समन्वय बनाया। इसी के बाद पीडि़ता ने प्रकरण दर्ज करवाया।

पत्नी जैसा व्यवहार कर जीता विश्वास
पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी सचिन जगताप से उसकी पहचान एक वैवाहिक साइट के माध्यम से हुई थी। बातचीत के बाद उसे झांसे में लेकर शादी की और फिर पत्नी जैसा व्यवहार करते हुए उसका विश्वास जीता। इसके बाद रिसॉर्ट निर्माण के लिए आर्थिक तंगी का बहाना बनाते हुए पीडि़ता से उसका क्रेडिट कार्ड ले लिया। इसके अलावा भी वह रुपए लेता रहा। इस तरह आरोपी सचिन ने १०.१० लाख रुपए की धोखाधड़ी की।

Advertisement

सबसे पहले नर्स को दिया झांसा
आरोपी सचिन जगताप ने पहले बडऩगर की तलाकशुदा नर्स को शिकार बनाया। नर्स ने शादी के लिए वैवाहिक वेबसाइट पर आवेदन किया था। सचिन ने उससे संपर्क किया और बड़ा कारोबार होने की बात करते हुए शादी का झांसा दिया। दोनों की मुलाकात भी हुई। एक दिन सचिन ने बहाना बनाया कि उसका उसकी फैक्ट्री में बड़ा नुकसान हो गया है। नर्स उसके बहकावे में आ गई और मदद के लिए 12 लाख रुपए दे दिए।

उज्जैन की महिला को इस तरह फांसा
सचिन ने उज्जैन में रहने वाली विधवा महिला से संपर्क किया। उसे भी शादी का झांसा देकर तीन लाख रुपए और एपल का महंगा मोबाइल ले लिया। वह इस महिला से मिलता रहा, कई बार दोनों साथ कॉफी पीने भी गए। महिला को जरा भी अंदाजा नहीं था कि सचिन उसे बेवकूफ बना रहा है। इसका एक कारण यह भी था कि सचिन ने कभी किसी ने अभद्रता नहीं की थी।

Advertisement

सचिन के साथ पत्नी भी शामिल थे
बडऩगर टीआई अशोक पाटीदार ने बताया सचिन जगताप के साथ में उसकी पत्नी नेहा शर्मा भी इस धोखाधड़ी में शामिल थी। मुंबई की रहने वाली नेहा को भी सचिन ने इसी तरह से फांसा था। वर्ष २०२१ में लिव इन में रही। इस बीच दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने लेकिन महिला ने इसी वर्ष सचिन के खिलाफ इंदौर के कनाडिया थाने में दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज करवा दिया। कुछ समय बाद उसने शादी करने और साथ रहने की बात पर समझौता किया। इसके बाद वह भी उसकी धोखाधड़ी में शामिल हो गई। सचिन ने कई महिलाओं से रुपए लिए किसी से ज्यादा तो किसी से कम। जब ज्यादा रुपए लेते थे तो सचिन की पत्नी ही सामने वाली महिला को फोन कर कहती थी कि उसके पति के चक्कर में ना पड़े, वह कई महिलाओं के साथ ऐसा कर चुका है।

इनका कहना
आरोपी सचिन के फोन में ८० लोगों से चैटिंग मिली है जिसमें से १५-१६ महिलाओं से हमने बात की है लेकिन महिलाएं शादीशुदा और अन्य कारणों के चलते सामने नहीं आना चाहती। रिमांड अवधि खत्म होने के बाद सचिन और उसकी पत्नी को जेल भेज दिया है।
अशोक पाटीदार, टीआई, थाना बडऩगर

Related Articles

Write a review