Advertisement

महिला के लिए हीरो बना जवान, ट्रेन से गिरने पर पलभर में बचा ली जान

प्लेटफॉर्म नंबर 1 की घटना, ट्रेन में चढ़ते वक्त बिगड़ा था संतुलन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

बहादुरी को सलाम

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। कहते हैं जाको राखे सांइया, मार सके ना कोय… यानी जिसकी रक्षा भगवान करे, उसे कोई मार नहीं सकता है। यह कहावत उज्जैन रेलवे स्टेशन पर उस समय फिर सच साबित हुई जब ट्रेन में चढऩे की कोशिश में महिला यात्री गिर गरकर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गई। इसी दौरान ट्रेन से उतर रहे आरपीएफ जवान भागते हुए पहुंचा और महिला मुसाफिर को मौत के मुंह से खींच लिया। इसका वीडियो भी सामने आया है जिसके बाद यूजर्स जवान की बहादुरी को सलाम कर रहे हैं।

Advertisement

दरअसल, यह घटना 2 जनवरी की रात करीब 8.25 बजे की है। सीहोर की रहने वाली 48 वर्षीय संजना पति राजेश यादव परिवार के साथ नीमच जा रही थीं। वह ट्रेन के एम-2 कोच में सवार थीं। उज्जैन स्टेशन पर स्टॉपेज के दौरान वह कुछ सामान लेने प्लेटफॉर्म नंबर १ पर उतरी थीं। कुछ देर बाद ट्रेन रवाना हुई तो संजना यादव ने ट्रेन में चढऩे की कोशिश की लेकिन बैलेंस बिगड़ा तो वह नीचे गिरकर फंस गई। यह देखकर कुछ यात्री दौड़े, इसी दौरान कोच से उतरे आरपीएफ हेड कांस्टेबल रामाश्रे पाल ने दौड़कर उन्हें तुरंत बाहर खींच लिया। जरा सी देरी होती तो महिला पैसेंजर की जान भी जा सकती थी। घटना के बाद उन्हें मामूली चोट आई जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा। उपचार के बाद वह बस से नीमच के लिए रवाना हुईं।

Advertisement

Related Articles

Write a review