Advertisement

चोर बोला… एक्टिवा में चाबी लगी थी, स्टार्ट की और चला रहा था

उज्जैन। पिछले माह मंछामन मंदिर के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने वाले बदमाश को नीलगंगा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस पर वह पुलिस से बोला कि साहब, एक्टिवा में चाबी लगी थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

स्टार्ट की और चला रहा था। पुलिस ने बताया कि विवेक प्रधान पिता रामेश्वर निवासी विवेकानंद कॉलोनी 27 अगस्त को उनकी पत्नी के साथ मंछामन गणेश मंदिर में दर्शन करने गए थे। जब लौटे तो मंदिर के बाहर खड़ी एक्टिवा नहीं थी।

आसपास तलाश करने के दौरान उनकी पत्नी ने एक्टिवा की चाबी के बारे में पूछा तो विवेक ने कहा कि वह एक्टिवा में ही लगी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर चोर की तलाश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक एक्टिवा ले जाते दिखा। इसी आधार पर लखन पिता सुरेश गोमे निवासी शांतिनगर को पकड़ा। उसने बताया एक्टिवा में चाबी लगी थी इसलिए पेट्रोल डलवाकर घुमा रहा था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें