Advertisement

दुनिया देखेगी सिंहस्थ का वैभव : मुख्यमंत्री

सीएम डॉ. यादव ने शहर को दी 370 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, कई कार्यक्रमों में भी की शिरकत

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नवरात्रि पर शहर को लगभग 370 करोड़ रुपए की लागत के 11 विकास कार्यों की सौगात दी। रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम के पास स्थित कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार का सिंहस्थ भव्य होगा। उसका वैभव दुनिया देखेगी।

सीएम ने नवीन संयुक्त प्रशासनिक भवन के भूमिपूजन सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का भूमिपूजन करते हुए कहा कि सिंहस्थ के सारे निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण किए जाएंगे। साधु-संतों की इच्छानुसार कार्य हो रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए क्राउड मैनेजमेंट और उज्जैन की कनेक्टिविटी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। डॉ. यादव ने कहा कि सिंहस्थ 2028 के लिए हाल ही में 2675 करोड़ रुपए के 33 प्रमुख कार्यों को मंजूरी दी गई है। क्षिप्रा नदी पर लगभग 30 किलोमीटर लंबे नवीन घाटों का निर्माण किया जा रहा है, और पुराने घाटों का उन्नयन किया जा रहा है। इससे 24 घंटे में लगभग 5 करोड़ श्रद्धालु एक साथ स्नान कर सकेंगे। क्षिप्रा नदी पर ब्रिजों की शृंखलाओं का निर्माण किया जा रहा है। कार्यक्रम में महापौर मुकेश टटवाल, राज्यसभा सदस्य उमेशनाथ महाराज, सभापति कलावती यादव सहित अन्य मौजूद थे।

Advertisement

नवीन प्रशासनिक भवन और पुलों की सौगात
मुख्यमंत्री ने लगभग 135 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 7-मंजिला नवीन संयुक्त प्रशासनिक भवन का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि इससे सभी विभागों के जिला कार्यालय एक ही छत के नीचे आ जाएंगे, जो लोक-कल्याण और सुशासन का उदाहरण बनेगा। डॉ. यादव ने क्षिप्रा नदी पर 77 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनने वाले 4 नए पुलों की भी आधारशिला रखी। उन्होंंने कहा कि आने वाले दिनों में क्षिप्रा नदी पुलों वाली नदी कहलाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के लिए सरकार ने भावांतर योजना लागू की है। इसका फायदा प्रदेश के 35 लाख से अधिक किसानों को होगा। फिलहाल यह योजना सोयाबीन फसल के लिए लागू की गई है। आगे इसे अन्य फसलों पर भी लागू किया जाएगा।

किसानों ने किया स्वागत
भावांतर योजना की घोषणा से खुश किसानों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पुलिस लाइन हेलीपेड पर स्वागत किया। 500 से अधिक किसान आभार जताने पहुंचे। इस दौरान सीएम ने किसान पुत्र को दुलारा।

Advertisement

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्या पूजन कर कहा-बेटी से ही आबाद होता है घर
उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य क्लॉथ मार्केट में कन्या पूजन किया। सीएम ने कहा, हमारे घर में जब तक सुख नहीं आता है, जब तक बेटी नही होती है। बहन, बेटियों से हमारा घर हमारा खानदान सब कुछ आबाद होता है। रविवार को उज्जैन उत्तर विधानसभा क्षेत्र में पहली बार 121 स्थानों पर एक साथ कन्या पूजन का आयोजन किया गया। इसमें रिकॉर्ड 25 हजार कन्याओं को भोज कराकर पूजन किया गया। वीडी क्लाथ मार्केट में आयोजित कार्यक्रम में भी सीएम शामिल हुए।

खादी प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री ने खरीदा कुर्ता-पजामा
सीएम भारतीय ज्ञानपीठ संस्थान के माधवनगर परिसर में लगी तीन दिवसीय खादी प्रदर्शनी एवं सेल में भी पहुंचे। यहां से उन्होंने तीन खादी के कुर्ते पजामे के कपड़े खरीदे और 6 हजार 300 रुपए का भुगतान ऑनलाइन किया। उन्होंने भारतीय ज्ञानपीठ के संस्थापक वरिष्ठ गांधीवादी आजीवन खादी व्रतधारी स्वर्गीय कृष्णमंगल सिंह कुलश्रेष्ठ के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन किया। भारतीय ज्ञानपीठ संचालक अमृता कुलश्रेष्ठ, यश कुलश्रेष्ठ, युधिष्ठिर कुलश्रेष्ठ ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। खादी ग्रामउद्योग विकास मंडल उज्जैन के अध्यक्ष संदीप कुलश्रेष्ठ, सचिव स्वदेश शर्मा व अन्य ने भी स्वागत किया। इस मौके पर डॉ. रवि सोलंकी भी उपस्थित थे।

Related Articles