युवक ने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या की

मां की मौत और बहन के पति व 4 बच्चों को छोड़कर जाने का सदमा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। शांति नगर में रहने वाले युवक ने मां की मौत और बहन के पति व 4 बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ जाने के सदमे में आत्महत्या कर ली। नीलगंगा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया।
पुलिस ने बताया कि 25 वर्षीय सूरज शांति नगर में शकुंतला प्रजापत के मकान में किराए से रहता था। सुबह जब सूरज ने दरवाजा नहीं खोला तो शकुंतला प्रजापत ने पड़ोस में रहने वाले युवक से सूरज को फोन लगाने को कहा। मोबाइल की रिंगटोन बज रही थी, सूरज ने फोन रिसीव नहीं किया।
पड़ोसी ने वेंटीलेशन से झांककर देखा सूरज फांसी पर लटका था। उसने दरवाजे को धक्का दिया तो खुल गया। सूरज ने पर्दे से फांसी लगाई थी। शकुंतला प्रजापत ने बताया कि सूरज की मां की 1 माह पहले मृत्यु हुई थी। 7 दिन पहले उसकी बहन 4 बच्चों व पति को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। उसके पिता भी शराब पीने के आदी हैं। सूरज मजदूरी करता था। वह दो-दो सदमें बर्दाश्त नहीं कर सका।









