Advertisement

वीडी मार्केट में रहने वाला युवक बेडरूम में सोने गया और सोता ही रह गया

मां के साथ रहकर प्राइवेट स्कूल में पढ़ाता था

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। वीडी मार्केट में रहने वाला युवक खाने के बाद अपने बेडरूम में सोने चला गया। शाम को उसे जगाने के लिए मां ने दरवाजा बजाया। अंदर से कोई रिस्पांस नहीं हुआ। परिचितों ने खिडक़ी तोडक़र रूम में प्रवेश किया। युवक पलंग पर पड़ा था। उसे अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।

पुलिस ने बताया कि वीडी मार्केट में रहने वाला 28 वर्षीय अक्षत डागा पिता केसरीमल डागा प्राइवेट स्कूल में टीचर था और अपनी मां सीमा डागा के साथ रहता था। रविवार दोपहर भोजन के बाद वह अपने बेडरूम में सोने चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। शाम करीब 5 बजे मां सीमा डागा ने दरवाजा बजाकर उसे जगाने का प्रयास किया लेकिन अंदर से दरवाजा नहीं खुला। आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी।

Advertisement

परिचितों ने बेडरूम की खिडक़ी तोड़ी और अंदर प्रवेश किया जहां अक्षत पलंग पर पड़ा दिखा। उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने अक्षत को मृत घोषित कर दिया। उसके कजीन गौरव डागा ने बताया कि संभवत: हार्ट अटैक के कारण अक्षत की मृत्यु हुई होगी। पुलिस का कहना है कि उसकी मृत्यु का कारण पीएम रिपोर्ट में स्पष्ट होगा।

Advertisement

Related Articles

Write a review