ब्यूटी पार्लर के ताले तोड़कर चोरी

सोने के आभूषण और डीवीआर ले गया बदमाश
अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:विवेकानंद कालोनी में ब्यूटी पार्लर संचालित करने वाली महिला के ब्यूटीपार्लर का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाश ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया जिसकी रिपोर्ट नीलगंगा थाने में दर्ज कराई गई है।
पुलिस ने बताया कि प्रीति गोमे पति रितेश गोमे निवासी विष्णुपुरा द्वारा विवेकानंद कालोनी में वेक्स एण्ड मेकअप स्टूडियो ब्यूटी पार्लर संचालित किया जाता है। प्रीति गोमे ने पुलिस को बताया कि 19 मार्च की रात ब्यूटी पार्लर बंद कर वह घर गई और 20 की सुबह खोलने पहुंची तो देखा ताले टूटे थे और बयूटी पार्लर का सामान बिखरा पड़ा था।
उन्होंने अपने देवर को फोन पर सूचना दी और ब्यूटी पार्लर में रखे सामान को चेक किया जिसमें सोने के टाप्स, डीवीआर मशीन सहित अन्य सामान चोरी हो चुका था। प्रीति ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।









