Advertisement

फिर दो बाइक चुरा ले गए पुलिस को दे रहे चुनौती

लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे वाहन चोर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शहर में वाहन चोर सक्रिय हैं जो लगातार अलग-अलग थाना क्षेत्रों में वारदातों को अंजाम दे रहे हैं जिससे वाहन मालिकों में दहशत है। कहीं रात के अंधेरे में तो कहीं दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटनाएं हो रही हैं। गुरुवार को फिर दो थाना क्षेत्रों से दो बाइक चोरी कर वाहन चोरों ने पुलिस को चुनौती दे डाली। हालांकि, अब तक हुई वारदातों में से अधिकांश में पुलिस खाली हाथ ही है।

दरअसल, पहली वारदात चिंतामण गणेश थाना क्षेत्र में हुई। मणी विहार कॉलोनी में रहने वाले नीरज पिता केदार शर्मा (२७) की बाइक क्रमांक एमपी १३ जेडए ८६८५ को २३ मई को अज्ञात बदमाश चुरा ले गया। काफी तलाशने के बाद भी बाइक का कुछ पता नहीं चल सका जिसके बाद फरियादी नीरज शर्मा ने बुधवार को चिंतामण गणेश थाने में प्रकरण दर्ज करवाया।

Advertisement

घर से सामने से चुरा ले गया बाइक
इसी तरह दूसरी वारदात 3 जून की रात 1 से तडक़े 4 बजे के बीच पंवासा थाना क्षेत्र में हुई। यहां धर्मेंद्र पिता राधेश्याम सरगरा (30) निवासी ग्राम अरलावदा, तहसील हाटपिपल्या, जिला देवास हालमुकाम मणिनगर कॉलोनी की बाइक क्र. एमपी ४१ जेडएच ७९१५ घर के सामने रखी थी। जिसे अज्ञात बदमाश चुरा ले गया। काफी तलाशने के बाद भी बाइक नहीं मिली। इसके बाद फरियादी धर्मेंद्र ने पंवासा थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Advertisement

Related Articles

Write a review