Advertisement

बाजार में खनका धन, हर सेगमेंट में ऑफर, बर्तन-ज्वेलरी मार्केट में रौनक

धनतेरस: सराफा से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटो तक हर सेक्टर में स्कीम

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सनातनियों के सबसे बड़े त्योहार दिवाली की शुरुआत धनतेरस से हो गई। धनतेरस का बाजार पूरे शबाब पर है। सोना-चांदी, इलेक्ट्रिॉनिक, ऑटोमोबाइल में स्कीम की भरमार है। हर सेगमेंट में ऑफर होने से बाजार में धनतेरस पर धन खनक गया है। पुष्य नक्षत्र में कमजोर ग्राहकी का सामना कर चुके व्यापारियों को धनतेरस पर अच्छी खरीदी की उम्मीद है।

उदया तिथि के कारण शनिवार से उज्जैन में दोपोत्सव की शुरुआत हो गई। साल के सबसे बड़े त्योहार की रौनक पूरे बाजार में दिखाई दे रही है। खासकर सराफा और बर्तन बाजार में। ग्राहकों की पसंद को देखते हुए व्यापारियों ने जोरदार तैयारी कर रखी है। ज्वेलरी बाजार में चांदी के सिक्के, बर्तन और मूर्तियों की खरीदी हो रही है। शुभ के लिए हर कोई घर में चांदी का कोई ना कोई सामान ले रहा है। चांदी की कीमत शनिवार को १.७० लाख रुपए प्रतिकिलो रही। हालांकि सोना बुलियन १.३० लाख रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जरीवाला ज्वेलर्स के आलोक जरीवाला ने बताया कि शुभ के लिए लोग चांदी के बर्तन, सिक्के और मूर्तियों की खरीदी कर रहे हैं। बर्तन बाजार में भी रौनक है।

Advertisement

तांबे के बर्तन में उठाव: धनतेरस पर बर्तन बाजार भी बर्तनों की चमक से दमक उठा है। खनकते बर्तनों की खरीदी के लिए ग्राहक पहुंचने लगे हैं। स्टील कार्नर के संचालक और पटनी बाजार बर्तन निर्माता एवं विक्रेता संघ के सचिव प्रकाश आच्छा ने बताया कि पुष्य नक्षत्र में ग्राहकी कमजोर रही थी। इस बार तांबे के बर्तनों में उठाव है। इसकी वजह स्वास्थ्य और मीडिया से आई जागरुकता है। दूसरे नंबर पर स्टील के फेंसी बर्तन है। इनकी खरीदी भी खूब हो रही है।

जीएसटी छूट और ऑफर से ऑटोमोबाइल बाजार में लौटी रौनक

Advertisement

जीएसटी छूट के बाद ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक है। टू-व्हीलर से लेकर फोर व्हीलर तक में वेटिंग है। शिप्रा हीरो पर ईवी में डेढ़ महीने की वेटिंग की है। यहां 8 से 35 हजार तक का डिस्काउंट है।

अनुपम टीवीएस पर भी ईवी को लेकर ऐसी ही स्थिति है। यहां आईक्यूब पर डेढ़ महीने की वेटिंग है। खरीदी पर यहां 5 से 15 हजार रुपए तक डिस्काउंट और हर खरीदी पर उपहार दिया जा रहा है।

 फोर व्हीलर में भी खूब मांग है। मारूति एरिना के राजेश चौधरी ने बताया कि कई गाडिय़ों में एक सप्ताह तक की वेटिंग है। 20 हजार से लेकर 1 लाख रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

किया गाडिय़ों की भी खूब डिमांड है। यहां 50हजार से लेकर 1.35 लाख तक का ऑफर दिया जा रहा है। सोनेट एचटीके मॉडल में तो एक महीने की वेटिंग है। हिम्मतसिंह ने बताया कि ग्राहक खूब खरीदी कर रहे हैं। ऑफर का लाभ भी ग्राहक जमकर उठा रहे हैं।

मोबाइल बाजार में स्कीम की भरमार

मोबाइल बाजार में स्कीम की भरमार है। यहां कई ऑफर दिए जा रहे हैं। बाबाश्री मोबाइल पर 15 हजार रुपए तक का कैशबैक दिया जा रहा है। यहां 25 हजार रुपए तक डिस्काउंट भी है। संचालक सुनील आहूजा ने बताया की हर खरीदी पर गिफ्ट भी दिए जा रहे हैं। एके मोबाइल पर भी ऑफर ही ऑफर है।

एके संचालक प्रभात रावल ने बताया कि फोन फाइनेंस करवाने पर 21 हजार रुपए तक का ऑफर दिया जा रहा है। इसी तरह लक्की ड्रॉ भी खोला जा रहा है। सभी प्रोडक्ट पर निश्चित उपहार है। फोन वाले पर भी ऑफर ही ऑफर हैं। मैनेजर गौरव वर्मा ने बताया कि यहां रोजाना 3 लकी ड्रॉ खोले जाएंगे। वीकली, मंथली और मेगा ड्रॉ भी है। खरीदी पर 3 से 10 फीसदी और एसेसरिस पर 10 से 70 फीसदी तक डिस्काउंट है।

Related Articles