बदलाव के कयास थे, अनिल फिरोजिया को फिर से मौका

लोकसभा चुनाव: उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र
अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा द्वारा जारी उम्मीदवारों की सूची में उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र से सांसद अनिल फिरोजिया का नाम है। पार्टी ने उन्हें लगातार दूसरी बार मौका दिया है।
उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी होने के बाद उज्जैन के प्रत्याशी को लेकर बदलाव के कयासों-चर्चाओं पर विराम लग गया है। दरअसल भाजपा द्वारा जारी पहली सूची में उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र को होल्ड पर रख दिया गया था। इसके बाद अनेक कयास लगाए जा रहे थे।
दावा तो यह भी किया गया कि पार्टी प्रत्याशी बदल रही है। महिला उम्मीदवार को मौका देने के चर्चा में कुछ नाम भी सामने आए थे। पार्टी ने एक बार फिर सांसद अनिल फिरोजिया को मौका देकर सभी चर्चा-कयास पर विराम लग गया है। फिरोजिया अपने टिकट को लेकर कई दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए थे। उनके प्रत्याशी घोषित होने पर समर्थको में खुश है।









