Advertisement

महाशिवरात्रि पर्व पर मंगलनाथ व अंगारेश्वर में नहीं होगा भात पूजन

उज्जैन। महाशिवरात्रि पर मंगलनाथ और अंगारेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन और पूजन की विशेष व्यवस्थाएं रहेंगी लेकिन दोनों ही मंदिरों में भातपूजा पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। मंगलनाथ मंदिर के प्रबंधक केके पाठक ने बताया कि परंपरा अनुसार महाशिवरात्रि पर भातपूजा नहीं होगी। इसके लिए मंदिर परिसर में सार्वजनिक सूचना भी चस्पा कर दी गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

आम दिनों में जलाभिषेक के लिए लगने वाला 100 रुपए का शुल्क महाशिवरात्रि पर नहीं लिया जाएगा। भक्त नि:शुल्क जलाभिषेक कर सकेंगे। दर्शन के लिए एक ही कतार रहेगी। दिव्यांग, वृद्ध और गर्भवती महिलाओं को विशेष द्वार से प्रवेश दिया जाएगा। सुबह से दोपहर 2 बजे तक गर्भगृह में जाकर भगवान मंगलनाथ के दर्शन और जलाभिषेक किया जा सकता है।

अंगारेश्वर महादेव : दिनभर बंटेगी फलाहारी खीर: श्री अंगारेश्वर महादेव मंदिर में भी महाशिवरात्रि पर भातपूजा, पंचामृत पूजन और गुलाल पूजा सहित सभी विशेष अनुष्ठान बंद रहेंगे। दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को मंदिर समिति की ओर से दिनभर फलाहारी खीर वितरित की जाएगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें