Advertisement

पुरी-वलसाड एक्सप्रेस से झपट्टा मारकर लेडिज पर्स ले उड़ा चोर

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। ट्रेनों में नींद का फायदा उठाकर बदमाश लगातार चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही वाकया इंदौर के रहने वाले दंपत्ति के साथ हुआ जब उनकी पत्नी का लेडिज पर्स अज्ञात बदमाश झपट्टा मारकर ले गया। वे कुछ समझ पातीं तब तक चोर आंखों से ओझल हो गया था। सोमवार सुबह उज्जैन पहुंचने के बाद उन्होंने जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

जीआरपी ने बताया कि प्रकाश पिता विश्वनाथ साहू (42) निवासी इंदौर गाड़ी संख्या 22910 पुरी-वलसाड एक्सप्रेस से ओडिशा के ढेंकानाल से उज्जैन आ रहे थे। मूलत: ओडिशा के रहने वाले प्रकाश साहू कोच एस-7 में अपनी पत्नी के साथ सवार थे। ट्रेन जैसे ही कटनी रेलवे स्टेशन पहुंची वहां एक बदमाश झपट्टा मारकर प्रकाश साहू की पत्नी का पर्स लेकर भाग निकला। उन्होंने चिल्लाया भी लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सोमवार सुबह साहू दंपत्ति उज्जैन पहुंचे और सीधे जीआरपी थाने पहुंचे। यहां उन्होंने पर्स चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने जीरो पर कायमी की है और अब केस डायरी को कटक भेजा जाएगा।

नईदिल्ली- डॉ. अंबेडकरनगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में भी वारदात
इधर, नोएडा से अपनी पत्नी के साथ भगवान महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आ रहे दंपत्ति के साथ भी कोटा में चलती ट्रेन में चोरी की वारदात हुई। सोमवार सुबह उन्होंने जीआरपी थाने में शिकायत की। जीआरपी के मुताबिक सतीश कुमार गुप्ता (44) निवासी नोएडा अपनी पत्नी के साथ ट्रेन नंबर 20156 नईदिल्ली-डॉ. अंबेडकर नगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से भगवान महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन आ रहे थे।

Advertisement

सोमवार अलसुबह करीब 5.15 बजे ट्रेन कोटा पहुंची। यहां से ट्रेन चली तभी कोई अज्ञात बदमाश उनकी पत्नी का पर्स चोरी कर ले गया। करीब 6.15 बजे रामगंज मंडी पहुंचने पर नींद खुली तो उन्हें चोरी का पता चला। पर्स में 20 हजार रुपए नकद, आधार कार्ड, एटीएम, क्रेडिट कार्ड, घर की चाबियां थीं। सोमवार सुबह करीब 10 बजे उज्जैन पहुंचने पर जीआरपी थाने में उन्होंने घटना की जानकारी। पुलिस ने जीरो पर कायमी की है। केस डायरी को कोटा भेजा जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Write a review