Advertisement

महाशिवरात्रि पर चोरों का उत्पात, किसी की जेब काटी, किसी का मोबाइल उड़ाया

उज्जैन। महाशिवरात्रि महापर्व पर एक ओर जहां श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही, वहीं दूसरी ओर चोरों ने भी इस मौके का जमकर फायदा उठाया। इस दौरान किसी श्रद्धालु की जेब कटी तो किसी को मोबाइल चोरी हो गया। इसके बाद एक दर्जन से ज्यादा आवेदकों ने महाकाल थाने पहुंचकर आवेदन दिए। पुलिस ने भी १० संदिग्धों को पकड़ा है जिसमें 8 महिलाएं शामिल हैं।

Advertisement

रविवार को महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। देशभर से करीब ६ लाख श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान चोरों ने जमकर हाथ साफ किए। हालात यह रही कि एक दर्जन से ज्यादा आवेदन महाकाल थाने में आए। कुछ आवेदक सोमवार सुबह भी शिकायत करने पहुंचे।

इसी में से एक दिल्ली की रहने वाली रश्मि वालिया ने मोबाइल चोरी की शिकायत की। इसी तरह यूएस में रहने वाले एनआरआई पंकज त्रिपाठी का आईफोन चोरी हो गया। वह मूलत: दिल्ली के रहने वाले हैं और भगवान महाकाल के दर्शन के लिए शिवरात्रि पर उज्जैन आए थे। उन्होंने मोबाइल को ट्रैक भी किया जिसकी लोकशन मेघदूत होटल के आसपास की आई।

Advertisement

महाराष्ट्र के श्रद्धालु की जेब कटी: इसी तरह जेबकटी की भी कई वारदात हुई। महाकाल थाने पहुंचे श्रद्धालु मुकेश पिता पापालाल बरगड़े निवासी जालना (महाराष्ट्र) ने बताया कि वह रामघाट पर सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात चोर ने ब्लेड मारकर उसकी जेब काट ली और पर्स चुरा ले गया। पर्स में २ हजार रुपए थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें