Advertisement

यह इलाका मेरा है, दुकान को चलाना है तो हफ्ता देना पड़ेगा

दो थाना क्षेत्रों में हफ्ता वसूली की तीन वारदातें

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। महाकाल थाना क्षेत्र में फुटपाथ पर दुकान संचालित करने वालों से बदमाशों द्वारा हफ्तावसूली की जा रही है और रुपये नहीं देने पर व्यापारियों से मारपीट की वारदातें हो रही हैं। बीती रात दो थाना क्षेत्रों में हफ्तावसूली के तीन मामले दर्ज हुए हैं।

महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि सौरभ गोंड पिता शिवराज गोंड 22 वर्ष निवासी गोंड बस्ती हरसिद्धी चौराहे पर कुर्ते की दुकान लगाता है। कल उसके पास सोहन पिता नरेन्द्र गोंड निवासी ए ब्लाक गोंड बस्ती और उसकी बहन जमनाबाई पहुंचे। दोनों ने कहा कि हरसिद्धी चौराहा का एरिया मेरा है। यहां दुकान लगाना है तो हफ्ता देना पड़ेगा।

Advertisement

सौरभ ने रुपये देने से इंकार किया उसके साथ मारपीट कर दी। इसी प्रकार लक्षित सोनी पिता भवानीशंकर सोनी निवासी शास्त्री नगर को सुनील ने रास्ते में रोकर शराब के लिये रुपयों की मांग की। रुपये नहीं देने पर मारपीट के बाद घर पर पत्थर फेंके। इसी प्रकार दीपक पिता रतनलाल माली 33 वर्ष निवासी राजीव रत्न कालोनी के साथ भी बदमाश ने हफ्तावसूली की।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें