Advertisement

इस बार अंतर्राष्ट्रीय होगा कालिदास समारोह का स्वरूप

पहली बार महाकवि कालिदास से जुड़े साहित्य के लगेंगे स्टॉल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

साहित्य सामग्री खरीद भी सकेंगे मेहमान

भारत सहित विदेशों से आएंगे विद्धान-कलाकार

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। 12 से 18 नवंबर तक होने जा रहा अखिल भारतीय कालिदास समारोह इस बार भव्य रूप से मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का गृहनगर होने से समारोह की गरिमा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। समारोह में भारत के अलावा पोलैंड, यूके, रूस, मलेशिया, अमेरिका और नेपाल से विद्धान और कलाकार शामिल होंगे।

दरअसल, देव प्रबोधिनी एकादशी तिथि को महाकवि कालिदास की जन्मतिथि माना जाता है। इस वर्ष यह तिथि 12 नवंबर को है इसलिए यह समारोह 12 से 18 नवंबर तक मनाया जाएगा। सात दिवसीय इस समारोह में पहली बार महाकवि कालिदास और अन्य साहित्य के लिए स्टॉल लगाए जाएंगे। जिससे यहां आने वाले विद्वानों को साहित्य की जानकारी मिलेगी और वह साहित्यिक सामग्री खरीद भी सकेंगे। इसके अलावा देवी अहिल्याबाई के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा।

Advertisement

शुभारंभ से पहले गढ़कालिका मंदिर में वागार्चन

समारोह के शुभारंभ अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और रामजन्मभूमि न्यास के कोषाध्यक्ष आचार्य गोविंददेव गिरि को आमंत्रित किया गया है। शुभारंभ से पहले मां गढ़कालिका मंदिर में वागार्चन होगा। वहीं 11 नवंबर को सुबह कलश यात्रा निकाली जाएगी और शाम को नांदी पाठ होगा।

देवी अहिल्याबाई के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी

कालिदास समारोह में देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर आधारित प्रदर्शनी लगेगी। इसमें उनके महिला सुधार के लिए किए कामों, प्रशासनिक गुणों को प्रदर्शित किया जाएगा। अकादमी निदेशक डॉ. गोविंद गंधे ने बताया देवी अहिल्या बाई का नाता उज्जैन से भी रहा है। उनके अधिकार क्षेत्र का यह स्थान रहा है। लोगों को उनके जीवन के संबंध में जानकारी मिले इसलिए प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

समारोह में यह कलाकार देंगे प्रस्तुति

11 नवंबर मैथिली ठाकुर का गायन होगा। बिहार की रहने वाली मैथिली किसी परिचय की मोहताज नहीं है। अपने दो छोटे भाइयों के साथ वह सोशल मीडिया भजन और लोकगीत गाते अक्सर नजर आती हैं। यू-ट्यूब पर उनका चैनल हैं जिसके ४.७८ मिलियन सब्सक्राइबर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में उन्हें नेशनल कंटेंट क्रिएटर्स अवार्ड से सम्मानित भी किया था। इसी तरह १२ नवंबर कालिदास महोत्साहम् का मंचन किया जाएगा। इसी तरह हैदराबाद की श्रीवल्ली अपनी गुरु रश्मि मेनन मोहिनी अट्टम और भरतनाट्यम की प्रस्तुति देंगी। वहीं मुंबई से राजश्री शिर्के मेघदूतम पर आधारित रंगनृत्य की प्रस्तुति देंगी। सुंदरलाल मालवीय अभिज्ञानशांकुतलम् पर माच व केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भोपाल वसंत सेना नाटक की प्रस्तुति देगा। इसके अलावा १७ नवंबर को पुणे के क्लासिकल सिंगर राहुल देशपांडे अपनी कला का जादू बिखरेंगे।

Related Articles

Write a review