Advertisement

इस्कॉन में तीन दिवसीय नित्यानंद त्रयोदशी उत्सव आज से शुरू

अंतरराष्ट्रीय कथाकार दे रहे प्रवचन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

31 को महाअभिषेक और मुख्य उत्सव

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर में भगवान नित्यानंद प्रभु के प्राकट्य दिवस नित्यानंद त्रयोदशी के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव गुरुवार से शुरू हो गया है। 29 से 31 जनवरी तक चलने वाले इस उत्सव में देश-विदेश से आए वरिष्ठ संत और कथाकार भक्तों को भक्ति मार्ग का दर्शन कराएंगे।

Advertisement

इस्कॉन के पीआरओ राघव पंडित दास ने बताया कि आयोजन की शुरुआत गुरुवार को सुबह 8 बजे नित्यानंद कथा से हुई। इस्कॉन ब्यूरो सेके्रटरी बसुघोष प्रभु ने कथा को प्रेमपूर्वक सुनाया, जिसमें काफी संख्या में अनुयायी मौजूद थे। मुख्य उत्सव (31 जनवरी) को होगा जिसमें इस्कॉन के संस्थापक आचार्य श्रील प्रभुपाद के वरिष्ठ शिष्य श्रीपाद बसुघोष प्रभु (अमेरिका) और श्रीपाद सामिक ऋषि प्रभु विशेष प्रवचन देंगे। इनके साथ ही भक्ति प्रेम स्वामी महाराज, श्रीपाद पुंडरीकाक्ष प्रभु, श्रीमती मित्रविंदा माताजी, श्रीपाद गोलोकनाथ गोपाल प्रभु एवं श्रीपाद सुबल गोपाल प्रभु के सान्निध्य में भक्त संकीर्तन का आनंद लेंगे। उत्सव के दौरान मंदिर की डॉक्यूमेंट्री का शो और पुस्तक वितरण पुरस्कार समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

इस्कॉन के पीआरओ राघव पंडित दास ने बताया कि श्री नित्यानंद प्रभु भगवान श्रीकृष्ण के प्रथम विस्तार बलरामजी के अवतार हैं। लगभग 500 वर्ष पूर्व बंगाल के एकचक्रा धाम में प्रकट हुए प्रभु, श्री चैतन्य महाप्रभु के प्रमुख सहयोगी और अत्यंत करुणामय स्वरूप माने जाते हैं। वे बिना किसी भेदभाव के पतित जीवों पर कृपा करने के लिए जाने जाते हैं।

Advertisement

कार्यक्रम शेड्यूल

29 जनवरी शाम 7.10 बजे नित्यानंद कथा।

30 जनवरी सुबह 8 बजे कथा और शाम 4 से रात 9 बजे तक विशेष प्रेम नाम उत्सव।

31 जनवरी -मुख्य उत्सव 31 जनवरी को नित्यानंद त्रयोदशी के दिन होगा। आरंभ प्रात: 4.30 बजे मंगल आरती से होगा। इसके पश्चात 7.05 बजे नित्यानंद कथा, 8.05 बजे गुरु पूजा, 8.25 बजे दर्शन आरती एवं पुष्प श्रृंगार, 8.45 बजे बुक वितरण पुरस्कार समारोह, 9.30 बजे मंदिर डॉक्यूमेंट्री शो तथा 10.30 बजे महा-अभिषेक होगा। दोपहर 1 बजे महाप्रसाद होगा। सायं 4 से रात 9 बजे तक प्रेम नाम उत्सव होगा। 30 एवं 31 जनवरी को होने वाले इस उत्सव में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिप्राप्त हरिनाम संकीर्तन गायक भाग लेंगे।

Related Articles