Advertisement

सूरज पूजा में आए पिता पर किया तीन बदमाशों ने चाकू से हमला

उज्जैन। इंदौर के बाणगंगा इलाके में रहने वाला राहुल नामक व्यक्ति अपनी बेटी की सूरज पूजा में शामिल होने नागझिरी स्थित गांधी नगर में आया था। वह सामान लेने के लिए बाइक से बाजार गया। गाड़ी चला रहा था। आगे तीन युवक जा रहे थे। राहुल ने हार्न बजाया तो वे गाली देने लगे और बोले हार्न क्यों बजाया। विवाद आगे बढ़ गया। इसी बीच एक युवक ने चाकू निकाला और राहुल पर हमला कर दिया। परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए। नागझिरी पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

Advertisement

Related Articles

Write a review