Advertisement

32वीं बटालियन में पदस्थ जवान की लाश उसी की कार से ठिकाने लगाने ले जा रहे तीन लोग पकड़ाए

4 दिन की छुट्टी लेकर अपने घर देवास गया था, पुलिस कर रही जांच

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। 32 वीं बटालियन उज्जैन में पदस्थ जवान चार दिन की छुट्टी लेकर देवास स्थित अपने घर गया था। सोमवार सुबह उसकी कार से उसी की लाश को ठिकाने लगाने ले जा रहे तीन लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ा और पुलिस के सुपुर्द किया। रतलाम पुलिस अब तीनों से पूछताछ कर रही है।

सोमवार को रतलाम में तीन लोगों की कार का स्टेयरिंग खराब हो गया। स्टेयरिंग ठीक नहीं हुआ तो उन्होंने कार छोडक़र दौड़ लगा दी। उन्हें दौड़ते देख ग्रामीणों ने रोका। सवालों के गोलमोल जवाब मिलने पर ग्रामीण कार के पास पहुंचे। यहां कार में लाश देखी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को पकडकऱ थाने ले जाने लगी तो ग्रामीण उन्हें सौंपने की बात कहकर किया। मामला रिंगनोद थाना इलाके की मोरिया ग्राम पंचायत का है।

Advertisement

डेम में फेंकना चाहते थे लाश, लेकिन पकड़े गए
पुलिस ने बताया कि उक्त लोग रूकनिया डैम में लाश ठिकाने लगाने पहुंचे थे। गांव के चौकीदार ने उन्हें देख लिया। वे डर गए और कार लेकर भागे। रणायरा गुर्जर गांव में कार का स्टेयरिंग फेल हो गया। तीनों आरोपियों ने कार से उतरकर दौड़ लगा दी थी। सब इंस्पेक्टर शिवेंद्र दुबे ने ग्रामीणों को समझाइश दी। और कहा आप सभी के सहयोग से ये पकड़ाए हैं। एफएसएल टीम आ रही है। सख्त कार्रवाई होगी। इस पर ग्रामीण माने।

हत्या के कारणों की चल रही जांच

Advertisement

कार में जिस शख्स की लाश मिली उसकी पहचान गुलाब सिंह के रूप में हुई है। वह 32वीं बटालियन उज्जैन में पदस्थ था। 4 दिन की छुट्टी पर देवास स्थित घर आया था। प्रेम प्रसंग में उसकी हत्या किए जाने की बात सामने आई है। एसपी अमित कुमार ने बताया कि जिस कार से आरोपी लाश फेंकने जा रहे थे, वह गुलाब सिंह की ही है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही कुछ कह पाएंगे।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें