छत से गिरी तीन साल की बच्ची, देर रात इलाज के दौरान मौत

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। खंदार मोहल्ला में रहने वाली तीन साल की बच्ची शुक्रवार को छत से गिर गई। गंभीर हालत में उसे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां देर रात उसकी मौत हो गई। शनिवार सुबह महाकाल थाना पुलिस ने पीएम करवाया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
पुलिस ने बताया कि खंदार मोहल्ला में रहने वाले मुजफ्फर खान की तीन साल की बेटी मरियम शुक्रवार को घर की छत से अचानक नीचे गिर गई। परिजन उसे गंभीर हालत में तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 3.30 बजे उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
Advertisement









