Advertisement

लेनदेन की बात करने रीयल स्टेट के ऑफिस पहुंचे वकील सहित तीन युवकों का अपहरण

कार में बैठाकर कट्टा अड़ाया, रातडिय़ा ले जाकर घुटनों के बल बैठाकर माफी मंगवाई

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

जमीन की रजिस्ट्री का विवाद था

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। जमीन के लेनदेन की बात करने बडऩगर रोड बायपास स्थित रीयल स्टेट ऑफिस पहुंचे वकील और उसके दो दोस्तों का बदमाशों ने अपहरण कर लिया। कार में बैठाकर कट्टा अड़ाया और रातडिय़ा ले जाकर घुटनों के बल बैठाकर माफी मंगवाई। नीलगंगा थाना पुलिस ने देर रात मामले में आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि बेड़ावन रोड उन्हेल निवासी 33 वर्षीय अजय विश्वकर्मा पिता जगदीश ने कुलदीप नामक व्यक्ति से अगस्त 2024 में जमीन की अलटा पलटी की थी। एग्रीमेंट अवधि पूरी होने के बाद अजय ने कुलदीप की जमीन लौटा दी लेकिन कुलदीप ने उसकी जमीन वापस न करते हुए बोस रीयल स्टेट को 25 लाख रुपए में एग्रीमेंट कर सौंप दी। इसकी जानकारी अजय विश्वकर्मा को लगी तो वह अपने वकील दोस्त उमेश नामदेव और अनिल कुमार चंदेल के साथ 7 अप्रैल को बडऩगर बायपास स्थित बोस रीयल स्टेट के ऑफिस पहुंचा। यहां उसे आकासोदा निवासी बंटी, लखन मिले जिनसे कहासुनी हुई। उक्त लोगों ने बोस रीयल स्टेट के संचालक संदीप जाट को इसकी जानकारी मोबाइल पर दी। संदीप जाट के कहने पर बंटी, लखन ने अपने साथी अखिलेश, नीलेश आंजना सहित अन्य के साथ तीनों दोस्तों को कट्टा अड़ाया और जबरन कार में बैठाकर रातडिय़ा ले गए।

जान से मारने की धमकी देकर छोड़ा

Advertisement

अजय, उमेश और अनिल पर कार में भी बदमाश कट्टा अड़ाकर धमकाते रहे। जब रातडिय़ा पहुंचे तो वहां संदीप जाट मिला। उसने तीनों के साथ गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद तीनों को घुटनों के बल बैठाकर कान पकड़वाए और माफी मंगवाने के बाद जान से मारने की धमकी देकर छोड़ा।

फुटेज देखने के बाद दर्ज किया केस
अपहरण, मारपीट और जान से मारने की धमकी की शिकायत लेकर अजय अपने दोस्तों के साथ नीलगंगा थाने पहुंचा। यहां पुलिस ने शिकायत सुनने के बाद घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज चेक कराए जिसमें अजय द्वारा बताया गया घटनाक्रम सही पाया गया इस पर पुलिस ने संदीप जाट, अखिलेश, लखन, बंटी, नीलेश आंजना व अन्य के खिलाफ बीएनएस की धारा 140-1, 140-2, 115-2, 296, 351 आदि में केस दर्ज किया है।

Related Articles

Write a review