मध्यप्रदेश के 47 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मानसून की एंट्री से पहले मध्यप्रदेश में तेज आंधी और बारिश का दौर जारी है। शनिवार को कई जिलों में तेज आंधी चली। उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से कई ट्रेनें प्रभावित रहीं। वहीं, नीमच में टीनशेड उड़ गया। ऐसा ही मौसम रविवार को भी बना रहेगा। मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर समेत कुल 47 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।
जिन जिलों में रविवार को आंधी-बारिश होगी। उनमें भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, रीवा, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, डिंडौरी और नीमच शामिल हैं। यहां हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है।









